Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं और जनता की पसंद से होगा: कांग्रेस संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे

Una, Rakesh-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे सोमवार को जिला ऊना पहुंचे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जिला संगठन चुनाव को लेकर पार्टी की मंशा और दिशा स्पष्ट की।

सुखदेव पांसे ने कहा कि कांग्रेस ने अहमदाबाद अधिवेशन में यह तय किया था कि देशभर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला अध्यक्षों के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से कराए जाएंगे। इसी सिलसिले में विभिन्न राज्यों में वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऊना जिले में जिला अध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का दायित्व दिया गया है।उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष के चयन के लिए वे ऊना जिले की सभी पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कार्यकर्ताओं से सामूहिक चर्चा के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी राय ली जाएगी, ताकि हर स्तर की आवाज चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सके। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, वर्तमान व पूर्व विधायकों, मंत्रियों और अन्य अनुभवी पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

पांसे ने स्पष्ट किया कि ऊना का जिला अध्यक्ष ऐसा व्यक्ति होगा जो न केवल संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाए, बल्कि केंद्र और राज्य में लागू की जा रहीं “देशहित विरोधी नीतियों” पर सशक्त आवाज उठा सके तथा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत राजनीतिक जवाब दे सके। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा देना है, और इसके लिए सक्रिय, समर्पित और संघर्षशील युवाओं को आगे लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।पांसे ने कहा कि जिला अध्यक्ष के चयन में किसी प्रकार का दबाव या थोपने की नीति नहीं अपनाई जाएगी।ऊना जिला अध्यक्ष का चुनाव जनता और कार्यकर्ताओं की पसंद से होगा। हम यहां कार्यकर्ताओं की राय सुनने आए हैं ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल की अनाज मंडियों में धान खरीद सुचारू, 71 प्रतिशत उठान और 97 प्रतिशत भुगतान पूरा

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि जिले में अब तक खरीदे गए धान का 71 प्रतिशत उठान किया जा चुका है, जबकि किसानों को...

अंबाला तहसील में बिजली संकट से कामकाज प्रभावित, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करने को मजबूर कर्मचारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब आम जनता के साथ सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर भी दिखाई देने लगा है। अंबाला के तहसील परिसर में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के कारण अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे...

सिकरीधार सीमेंट प्लांट का इंतजार कब होगा खत्म? चम्बा के हजारों युवाओं को रोजगार की उम्मीद

सरकार से जल्द निर्माण शुरू करने की मांग Summer express/चम्बा/मंजूर पठान-:चम्बा जिला के सिकरीधार सीमेंट प्लांट का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से इस सीमेंट प्लांट को शुरू करने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पाई हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र की कल्हेल...

जालंधर की मकसूदां मंडी में दिनदहाड़े चोरी, आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये लेकर फरार हुआ चोर

Summer express, जालंधर। मकसूदां मंडी में शुक्रवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक आढ़ती के बैग से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल दुकान पर पहुंचा और मौका पाकर बैग से नकदी निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी घटना दुकान...

दिल्ली में प्रदूषण पर सख्ती, नियम तोड़ने वाली अंतरराज्यीय बसों को सीमा पर रोका जाएगा

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने नियंत्रण के उपाय तेज कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.