Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

NIA जांच में रिज़वान की पांच अमृतसर यात्राओं का बड़ा खुलासा

नूंह  | नूंह में पकड़े गए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के नेटवर्क से जुड़े एडवोकेट रिजवान पर जांच एजेंसियों की पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज खुले हैं। रिजवान के साथी एडवोकेट मुशर्रफ उर्फ परवेज, जिसे हिरासत में लिया गया था, ने जांच में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पूछताछ के बाद परवेज को क्लीन चिट देकर रिहा कर दिया गया है।

2022 में हुई थी रिजवान-परवेज की मुलाकात

मुशर्रफ ने बताया कि उनकी मुलाकात रिजवान से 2022 में सोहना कोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कानूनी कामकाज से जुड़े लेन-देन भी होने लगे। रिजवान गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करता था जबकि मुशर्रफ नूंह कोर्ट में वकालत कर रहे थे।

गिरफ्तारी वाली रात फोन पर बात हुई थी

24 नवंबर को NIA और IB ने रिजवान को गिरफ्तार किया। उसी रात मुशर्रफ से भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद रिजवान ने स्वीकार किया कि मामला खुल चुका है।

अमृतसर में हुई घंटों पूछताछ — दिल्ली भी ले गई टीम

परवेज के अनुसार, जांच एजेंसियां दोनों को अमृतसर और बाद में दिल्ली लेकर गईं। उनके फोन, बैंक लेनदेन और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच की गई, लेकिन परवेज के खिलाफ कोई सबूत न मिलने पर 28 नवंबर को छोड़ दिया गया।

अमृतसर यात्राओं की कहानी — बैग थमाने वाले संदिग्ध लोग

परवेज ने बताया कि जुलाई में रिजवान उन्हें अमृतसर वाघा बॉर्डर और गोल्डन टेंपल लेकर गया था। वहीं कुछ संदिग्ध लोग रिजवान को बैग थमाकर चले गए थे। अगस्त में भी वह रिजवान के साथ गाड़ी लेने अमृतसर गया था, लेकिन रिजवान रात में कहीं गायब होकर “पैसे लेने” की बात कहकर लौटा था।

जांच में खुलासा: रिजवान 5 बार पैसे लेने गया, 41 लाख लेकर आया

पूछताछ में सामने आया कि:

  • रिजवान 5 बार अमृतसर गया
  • 3 बार 7-7 लाख, 2 बार 10-10 लाख रुपये लाया
  • कुल 41 लाख रुपये नकद उसने स्वीकार किए
  • रकम स्कॉर्पियो और स्कोडा कार में आए लोगों ने दी
  • पैसा पंजाब में आतंकी नेटवर्क तक पहुंचाया गया
  • कमीशन के रूप में रिजवान को मोटी रकम मिलती थी

बैंक खाते भी संदिग्ध — एक खाता लिमिट क्रॉस होने से बंद

रिजवान के:

  • एक PNB खाते में लिमिट क्रॉस होने पर खाता बंद हो गया
  • इसके बाद इंडसइंड बैंक में नया खाता खुलवाया
  • यह राशि हवाला के जरिए पाकिस्तान समर्थित हैंडलरों से आई थी
  • इसी निधि से पंजाब में आतंकी गतिविधियों को फंड किया गया

जांच एजेंसियों को उसके लैपटॉप और फोन से भी संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं।

अमृतसर से तीन और आरोपी गिरफ्तार

नूंह SIT ने पंजाब के अमृतसर से:

  • संदीप सिंह उर्फ गगन
  • अमनदीप सिंह
  • जसकरण सिंह

को गिरफ्तार किया है। तीनों पर पाकिस्तानी हैंडलरों से करोड़ों रुपये हवाला चैनल के जरिए पहुंचाने और पंजाब में आतंकी गतिविधियों को फंड करने के आरोप हैं।

कुल पांच गिरफ्तारियां — और गिरफ्तारी की संभावना

नूंह पुलिस की कई टीमें पंजाब में लगातार दबिश दे रही हैं। जांच का नेतृत्व तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि नेटवर्क बड़ा है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबह 9 बजे से ड्यूटी के निर्देश, लेकिन 10 में से केवल एक बूथ पर मिला बीएलओ

Summer express, फरीदाबाद I बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की लापरवाही सामने आई है। मतदान केंद्र संख्या 191 से 201 तक बनाए गए 10 मतदान केंद्रों में से केवल मतदान केंद्र संख्या 198 पर ही बीएलओ मौजूद मिले, जबकि बाकी नौ केंद्रों पर...

657 करोड़ रुपये बैंक घोटाला: वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कुमार की तलाश तेज, पंकज अग्रवाल निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप कुमार पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी...

स्मार्ट शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, तकनीक आधारित ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Summer express,चंडीगढ़ I देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने शहरों के सामने यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन की गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। महानगरों से लेकर मध्यम और छोटे शहरों तक फैलते शहरी विस्तार के बीच आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधान...

कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री सख्त, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर चेतावनी

Summer express,राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और तय समय...

गोयल स्वीट्स फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा, पुलिस ने कराई निशानदेही

Summer express,नारायणगढ़। करीब 13 महीने पहले नारायणगढ़ के गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया। जिस बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बाजार में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को हथकड़ी लगाकर ले जाकर घटनास्थल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.