पंजाब | पिछले चार दिनों से किलोमीटर स्कीम टेंडर के विरोध में हड़ताल पर बैठे पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने आखिरकार काम पर लौटने का फैसला कर लिया है। यूनियन के निर्णय के बाद रोडवेज और पनबस की सेवाएं मंगलवार सुबह से पुनः शुरू हो गईं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
अमृतसर में यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों ने बैठक के बाद हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया और कर्मचारियों ने अपनी-अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली। इसके बाद अमृतसर बस स्टैंड सहित पूरे प्रदेश में बसों का आवागमन एक बार फिर सामान्य रूप से शुरू हो गया।
हड़ताल के कारण बीते कई दिनों से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पब्लिक ट्रांसपोर्ट रुकने से दफ्तर आने-जाने वालों, छात्रों और यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। अब बस सेवाएं बहाल होने के साथ प्रदेश में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है।