Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की लाड़ो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, बढ़ा लाभ भुगतान

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही पंडित दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई व्यवस्था की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है, जिसे सीधे डीबीटी के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में भेजा गया। सरकार की ओर से पहले लाभार्थियों को हर महीने ₹2,100 दिए जाते थे, लेकिन अब भुगतान की प्रणाली बदल दी गई है। नई व्यवस्था के तहत महिलाओं को हर तीन महीने में ₹6,300 की एकमुश्त राशि मिलेगी।

7 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि इस बार 7,01,965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल ₹148 करोड़ भेजे गए हैं। 30 नवंबर तक पोर्टल पर 9,592 महिलाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 7 लाख से अधिक महिलाएं योग्य पाई गईं। अब तक 5 लाख लाभार्थियों का आधार-केवाईसी पूरा हो चुका है, जबकि 1 लाख से ज्यादा महिलाओं का केवाईसी लंबित है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

  • इस योजना का लाभ 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं ले सकती हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1 लाख तक होनी चाहिए।
  • एक ही परिवार की कई महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

गैस सिलेंडर पर भी राहत जारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना से रोज़ाना बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि 15 लाख से अधिक महिलाओं को ‘हर घर हर गृहिणी’ योजना के तहत ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

पुरुषों के आवेदन किए रद्द

मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि लगभग 25 हजार पुरुषों ने भी इस योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन यह महिलाओं के लिए विशेष योजना होने के कारण सभी पुरुष आवेदनों को रद्द किया गया है।
इसके अलावा, अन्य राज्यों के आवेदक भी पात्रता के दायरे से बाहर होने के कारण अस्वीकार किए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.