Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस के एआई वीडियो पर अनिल विज का आरोप, लोकतंत्र का अपमान

अंबाला | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा करने को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे लोकतंत्र और गरीबों के सम्मान पर सीधा प्रहार बताया।

कांग्रेस ने करोड़ों गरीबों का अपमान किया” : विज

अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के छोटे काम से आगे बढ़ने की क्षमता ही लोकतंत्र की असली खूबसूरती है। उन्होंने कहा— “कांग्रेस ने यह वीडियो जारी कर करोड़ों गरीबों और मेहनतकश लोगों का अपमान किया है। छोटे काम से बड़ी जगह तक पहुंचने की क्षमता ही हमारे लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन कांग्रेस इसी व्यवस्था को ठेस पहुंचाने में लगी है।”

विज ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी कभी पोस्टर लगाने का काम करते थे और आज मंत्री हैं।
उन्होंने कहा कि देश में अनगिनत लोग हैं जो छोटे कार्यों से शुरुआत कर ऊंचाई तक पहुंचे हैं, ऐसे में कांग्रेस का यह कदम लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर अनादर है।

तेलंगाना सीएम के बयान पर भी साधा निशाना

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के “हिंदुओं के हजारों भगवान” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा— “हमारे भगवान चाहे कितने भी हों, लेकिन हमारी भावना, हमारी आस्था और सम्मान एक है। जो रात को मुर्दाघर में घूमते हैं, उन्हें ही अलग-अलग भगवान दिखाई देते होंगे। हमारे लिए सब ईश्वर एक ही हैं।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हमारे इतने देवता मिलकर नास्तिकों की बुद्धि भी ठीक कर देंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.