Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा शिक्षा मंत्री आज लेंगे वार्षिक समीक्षा, विभागीय प्रगति पर बड़ा फोकस

पंचकूला | हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री ने 3 दिसंबर, शिक्षा सदन, पंचकूला में स्कूल शिक्षा और मौलिक शिक्षा विभाग की संयुक्त उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में विभाग की एक साल की उपलब्धियों, लंबित मामलों, संरचनात्मक सुधारों और नई पहलों का पूरा मूल्यांकन किया जाएगा।

यह बैठक राज्य के शिक्षा ढांचे को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए जा चुके हैं।

बैठक में इन प्रमुख मुद्दों पर होगी विस्तृत प्रस्तुति

  • पिछली समीक्षा बैठक के फैसलों का क्रियान्वयन
  • शिक्षकों की भर्ती, ज्वाइनिंग और लंबित नियुक्तियों की स्थिति
  • विभागीय बिलों का भुगतान और देयक सूची
  • ACP व CCL मामलों की अद्यतन रिपोर्ट
  • कोर्ट केसों की संख्या, निपटान और लंबित मामले
  • ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव की प्रगति
  • छात्रवृत्ति वितरण और लंबित प्रस्ताव
  • स्कूल भवन निर्माण, नए भवन और जर्जर स्कूलों की सूची
  • प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारी और शिक्षक कमी को पूरा करने की रणनीति
  • अगले सत्र की किताबों की छपाई और सप्लाई की स्थिति
  • डिजिटल स्मार्ट क्लासरूम की प्रगति, खासकर पानीपत सहित अन्य जिले
  • डिजिटल बोर्ड ट्रेनिंग अपडेट
  • ड्यूल डेस्क वितरण की जिलेवार रिपोर्ट
  • निपुण, सुपर-100 और बुनियाद कार्यक्रमों में किए गए सुधार
  • जिला स्तरीय शिक्षक मेलों का आयोजन और फीडबैक
  • मिड-डे-मील की गुणवत्ता, सप्लाई और वितरण
  • चौकीदार और सफाई कर्मचारियों की कमी को दूर करने की योजना

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण बैठक में यशपाल यादव और मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. राज नेहरू भी शामिल होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी सचिव कर्ण सिंह ने सभी अधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.