Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में जमीन के नक्शे के लिए घूस मांगने वाला पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

हिसार  | हिसार के हांसी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी पटवारी जमीन का नक्शा तैयार करने के बदले किसान से 10,000 रुपये की अवैध मांग कर रहा था। बाद में सौदा 9,500 रुपये में तय हुआ था।

पहले ही ले चुका था 4,500 रुपये

किसान की शिकायत के अनुसार, पटवारी अजीत पिछले कई दिनों से डेढ़ एकड़ जमीन का नक्शा बनाने में जानबूझकर देरी कर रहा था और इसके बदले रकम मांग रहा था। पटवारी पहले ही 4,500 रुपये ले चुका था। शेष 5,000 रुपये की अदायगी के समय एसीबी टीम ने छापा मारकर उसे और उसके सहयोगी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया।

केमिकल टेस्ट में उजागर हुई रिश्वतखोरी

पूरी कार्रवाई योजना बनाकर की गई। टीम ने किसान को कैमरा दिया और करंसी नोटों पर केमिकल लगाया। जैसे ही गोविंद ने पैसे लिए, उसके हाथों का रंग बदल गया, जिसके बाद एसीबी ने दोनों को मौके से हिरासत में ले लिया।

शिकायत पर तुरंत हुई कार्रवाई

किसान ने बताया कि वह पिछले तीन–चार दिनों से पटवारी के कार्यालय के चक्कर काट रहा था, लेकिन काम के बदले पैसे मांगने पर उसने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और रिश्वत लेते ही आरोपी को पकड़ लिया।

फिलहाल एसीबी टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.