Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद यूनिवर्सिटी में छात्राओं से अभद्रता, तीन शिक्षकों पर कार्रवाई

जींद  | हरियाणा के जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में इंग्लिश विभाग के तीन प्रोफेसरों पर छात्राओं से यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। एक छात्रा द्वारा वॉट्सऐप चैट शेयर किए जाने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया।

वॉट्सऐप चैट से खुला मामला

शिकायत के अनुसार, एक प्रोफेसर छात्रा पर दबाव बनाकर रात के समय वॉट्सऐप पर अश्लील बातचीत करता था। चैट में उसकी सुंदरता, पहनावे को लेकर टिप्पणियां की गईं और एक मैसेज में पूछा गया— “Are you virgin?”

इस खुलासे के बाद प्रशासन हरकत में आया और तीनों आरोपित प्रोफेसरों को त्वरित प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

ABVP का प्रदर्शन, पुतला दहन

मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने मामले को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन किया और आरोपी प्रोफेसरों का पुतला जलाया। 27 नवंबर को इंग्लिश विभाग की 50 से अधिक छात्राएं कुलपति रामपाल सैनी से मिली थीं, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

कुलपति: दोष सिद्ध हुआ तो देशभर में नहीं मिलेगी नौकरी

कुलपति ने इंटरनल इंक्वायरी कमेटी का गठन कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा — “यदि आरोप सही पाए गए, तो ऐसे व्यक्तियों को न केवल CRSU में बल्कि पूरे देश में कहीं भी प्रोफेसर की नौकरी नहीं मिलेगी। यह शिक्षक समाज के लिए शर्मनाक घटना है।”

शिकायत में लगाए गए मुख्य आरोप

छात्राओं द्वारा दी गई शिकायत में कई गंभीर आरोप शामिल हैं—

  • लेक्चर और क्लास के बाहर अश्लील व अशोभनीय टिप्पणियां
  • छात्राओं से अनुचित निजी प्रश्न पूछना
  • मना करने पर अंक काटने और कार्रवाई की धमकी
  • एक प्रोफेसर द्वारा रात 11 बजे तक वॉट्सऐप वीडियो कॉल
  • तीसरे प्रोफेसर पर SC, BC, OBC समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां

सीएम और राज्यपाल को भी इस संबंध में शिकायत भेजी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.