Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सब्जी विक्रेता का बेटा सोमेश राणा बना नेचुरल बॉडीबिल्डिंग का उभरता सितारा, ICN में जीते तीन गोल्ड और दो प्रो कार्ड

Mandi, Dharamveer-:मंडी शहर के 23 वर्षीय युवा बॉडी बिल्डर सोमेश राणा ने गोवा में आयोजित ICN – I Compete Natural Championship में अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड मेडल और दो प्रो कार्ड अपने नाम किए हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले सोमेश के पिता भूप सिंह मंडी में सब्जी विक्रेता का काम करते हैं, लेकिन मेहनत और लगन के दम पर सोमेश ने नेचुरल बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

27 से 29 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में दुनिया भर से करीब 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जो बिना किसी स्टेरॉयड के, पूरी तरह नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी को तैयार करते हैं। सभी प्रतिभागियों का डोप टेस्ट किया जाता है और केवल नेचुरल एथलीट्स को ही मंच मिलता है।सोमेश ने एमेच्योर कैटेगरी में मैन फिजिक और मैन क्लासिक फिजिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार प्रोफेशनल कैटेगरी में हिस्सा लेते हुए ओवरऑल में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर दो प्रो कार्ड भी प्राप्त किए। इन प्रो कार्ड के माध्यम से अब सोमेश वर्ष 2026 तक किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

करीब आठ वर्षों से नेचुरल बॉडीबिल्डिंग की ट्रेनिंग ले रहे सोमेश वर्तमान में मंडी शहर के क्लब 55 जिम में प्रेक्टिस करते हैं। जिम पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोमेश का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य किसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भारत के लिए मेडल जीतना है, ताकि देश और प्रदेश का नाम रोशन हो सके। साथ ही वे युवाओं को नशे और स्टेरॉयड जैसी गलत प्रवृत्तियों से दूर रहकर फिटनेस पर ध्यान देने की प्रेरणा देते हैं।क्लब 55 जिम के फाउंडर अमित शर्मा और सोच फाउंडेशन के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने सोमेश की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। साथ ही प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि ऐसे प्रतिभाशाली एथलीटों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.