Facebook-f Youtube X-twitter

कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में चैंपियन बनीं अनुपमा शर्मा

निर्धारित ट्रैक को मात्र 1 मिनट 31 सेकेंड में किया पूरा 

Hamirpur, Arvind-:कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनीं कन्या स्कूल हमीरपुर की शिक्षिका अनुपमा शर्मा का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य पूनम चौहान, स्कूल स्टाफ और छात्राओं ने उन्हें हार पहनाकर सम्मानित किया और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

ढालपुर के खेल मैदान में आयोजित कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड के दूसरे संस्करण में अनुपमा शर्मा ने पहली बार महिला ओपन कैटेगरी में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में देशभर से 15 प्रतिभाशाली महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहली ही बार में अनुपमा ने बेहतरीन गति और नियंत्रण का प्रदर्शन करते हुए न केवल खिताब अपने नाम किया बल्कि नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने निर्धारित ट्रैक को मात्र 1 मिनट 31 सेकेंड में पूरा करते हुए सभी को चौंका दिया।इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह थी कि अधिकांश प्रतिभागियों ने 4×4 वाहनों का उपयोग किया, जबकि अनुपमा शर्मा ने अपनी सामान्य गाड़ी से ही दमदार प्रदर्शन किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शानदार कौशल दिखाते हुए सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

सम्मान समारोह के दौरान अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने सपनों और रुचियों पर मजबूती से काम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मोटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स बचपन से ही उनके पसंदीदा रहे हैं। कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के दम पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अनुपमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और 11 वर्षीय बेटे को दिया, जो हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अनुपमा शर्मा की यह उपलब्धि स्कूल की छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे बेटियों में नए सपने देखने और उन्हें साकार करने की ऊर्जा और हौसला बढ़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट, तापमान 45°C पार जाने की आशंका

Summer express, नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार से पांच दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और आसपास के इलाकों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कई जगह पारा 45 डिग्री सेल्सियस से...

अमृतसर हत्याकांड के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन की ‘कलम छोड़’ हड़ताल

Summer express, फतेहगढ़ साहिब | अमृतसर में वकील के पिता की हत्या के विरोध में फतेहगढ़ साहिब बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पूर्ण रूप से ‘कलम छोड़’ आंदोलन किया। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए अदालत परिसर में प्रदर्शन किया और घटना पर गहरा रोष जताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गगनदीप...

सोनीपत में जनगणना लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 30 अप्रैल तक डिजिटल गणना जरूरी

Summer express,सोनीपत | सोनीपत में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त नेहा सिंह ने साफ कर दिया है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ तीन साल तक की जेल व जुर्माने की...

अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी : नारनौल हरियाणा का सबसे गर्म शहर,  तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका

Summer Express,नारनौल । महेंद्रगढ़ जिले में गर्मी ने समय से पहले ही तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को नारनौल पूरे हरियाणा में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से काफी अधिक है और संकेत दे रहा है कि इस बार गर्मी का असर समय...

मिडिल ईस्ट संकट में बड़ा कूटनीतिक मोड़, अमेरिका-ईरान पाकिस्तान में बातचीत को तैयार

Summer express, अमेरिका  | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब एक निर्णायक कूटनीतिक मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान में बातचीत की तैयारी चल रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब क्षेत्र में इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.