Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला में उपायुक्त का सख्त रुख: लंबित निशानदेही, लापरवाही और फर्जी लंबरदारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

निशानदेही में की देरी तो फील्ड स्टाफ पर होगी कार्रवाई

Shimla, 4 December-:उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने सुन्नी उपमंडल के पटवारियों और कानूनगो अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर राजस्व कार्यों में हो रही देरी पर कड़ा रुख अपनाया। खंड विकास कार्यालय सुन्नी में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने स्वयं पटवार सर्कलों के रजिस्टरों की जांच की और देरी से निपटाए जा रहे निशानदेही मामलों पर नाराजगी जताई। जांच में सामने आया कि कई स्थानों पर दो-दो वर्ष से भी अधिक समय से निशानदेही लंबित है, जबकि खटनोल कानूनगो क्षेत्र में दो साल में केवल एक सम्मन जारी हुआ। उपायुक्त ने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों की आगामी 10 दिनों में रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाए तथा कोई भी रजिस्टर अप टू डेट होना चाहिए।

बैठक में एक और गंभीर मामला सामने आया कि कुछ लोग बिना नियुक्ति पत्र के स्वयं को लंबरदार बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उपायुक्त ने सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने सर्कलों में नियुक्त लंबरदारों के पत्रों का सत्यापन करें और बिना नियुक्ति वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति स्टेशन नहीं छोड़ेगा। बैठक में यह भी पता चला कि खटनोल कानूनगो प्रतिदिन शिमला से अप-डाउन कर रहा था, जिस पर उपायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसा पाया गया तो सीसीएस नियमों के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि स्टेशन छोड़ने से सरकारी कार्य प्रभावित होता है और जनता को परेशानी झेलनी पड़ती है।डैमेज रिपोर्ट दर्ज करने में भी लापरवाही उजागर हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि हर पेड़ गिरने और अन्य क्षति की रिपोर्ट समय पर ऑनलाइन दर्ज की जाए। पिछले चार वर्षों में मात्र एक पेड़ गिरने की रिपोर्ट दर्ज होना उन्होंने अविश्वसनीय बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना तिथि वाली या साधारण कागज पर बनाई गई रिपोर्ट स्वीकार नहीं होगी और इस पर पटवारी का निलंबन किया जा सकता है।इसके अलावा ग्राम सभाओं में कानूनगो और पटवारी की अनिवार्य उपस्थिति पर भी जोर दिया गया। ‘चिल्ड्रन ऑफ स्टेट’ योजना के बारे में फील्ड स्टाफ की अनभिज्ञता पर उपायुक्त ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने नशे के खिलाफ चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने और सर्दियों में किसी भी आपात स्थिति की तत्काल सूचना देने के निर्देश भी दिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

रेवाड़ी को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : 12 केंद्रों को मंजूरी, 5 अपग्रेड और 7 नए खुलेंगे

Summer express, रेवाड़ी | हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए करीब एक दर्जन स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा, जबकि सात नए उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह...
Summer Express - अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अंबाला में 7 स्कूलों को बम धमकी ईमेल :  आर्मी पब्लिक स्कूल व केवी-1 भी शामिल,  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Summer express , अंबाला | हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुवार सुबह आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर और सीनियर शाखा के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय-1, 2, 3, 4 और एक अन्य बड़े निजी स्कूल सहित कुल सात शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल...
Summer Express - NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

NIT कुरुक्षेत्र में छात्र आत्महत्याओं पर मानवाधिकार आयोग सख्त, संस्थान से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  में छात्रों की लगातार आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयासों की घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर रुख अपनाया है। आयोग ने संस्थान प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग के अध्यक्ष ललित बत्रा की अध्यक्षता में पूर्ण पीठ...
Summer Express - लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी:  ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना के स्कूलों को फिर बम धमकी: ईमेल से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के कई प्रमुख स्कूलों को संदिग्ध ई-मेल प्राप्त होने के बाद प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। जानकारी के अनुसार, कुल चार स्कूलों,स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल, पौदार इंटरनेशनल स्कूल,...
Summer Express - सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सैलून में हेयर ट्रीटमेंट के दौरान करंट लगने से महिला बेसुध, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Summer express, नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर एक सैलून हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और डरा दिया है। वीडियो में एक महिला हेयर ट्रीटमेंट के लिए सैलून में बैठी नजर आती है, जहां शुरुआत में सब सामान्य दिखाई देता है, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.