Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में युवाओं के लिए  अवसर:नियुक्त किए जाएंगे पशु मित्र

Shimla, 4 December-:हिमाचल प्रदेश के कृषि व पशुपालन से जुड़े युवाओं के लिए रोजगार का नया अवसर खुल गया है। प्रदेश के पशुपालन विभाग द्वारा ‘पशु मित्र’ के 500 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पद मल्टी-टास्क वर्कर के समान माने जाएंगे और सभी 12 जिलों के 64 सब-डिवीज़न स्तर पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने संबंधित सब-डिविजन के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवाना होगा।

आवेदन के साथ पशुपालक किसान प्रमाण पत्र अनिवार्य है, जिसे वेटरनरी फार्मासिस्ट द्वारा साइन किया गया हो और ग्राम पंचायत सचिव के काउंटर साइन भी लगे हों। यह दस्तावेज यह प्रमाणित करेगा कि आवेदक वास्तव में ग्रामीण पशुपालन गतिविधियों से जुड़ा है।सबसे अधिक 123 पद पशुपालन मंत्री के जिला कांगड़ा में भरे जाएंगे। इसके अलावा शिमला में 83, मंडी में 66, सिरमौर और सोलन में 37-37, ऊना में 36, चंबा में 40, हमीरपुर में 28, बिलासपुर में 17, कुल्लू में 15, किन्नौर में 13 तथा लाहौल–स्पीति में 3 पद निर्धारित किए गए हैं।आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पंचायत/ULB पहचान प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र (शिक्षा व आयु प्रमाण हेतु), हिमाचली बोनाफाइड, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य पात्रता संबंधी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां शामिल हैं। विशेष श्रेणियों जैसे विधवा, तलाकशुदा, बेसहारा महिला, सिंगल बेटी, अनाथ या 1 हेक्टेयर से कम भूमि वाले परिवारों को भी प्राथमिकता मिलेगी।

यह प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 तक पूरी करनी होगी। चयनित पशु मित्रों को प्रतिमाह 5,000 रुपये मानदेय मिलेगा। उनकी जिम्मेदारी ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन से संबंधित गतिविधियों में सहायता करना, योजनाओं की जानकारी देना और मानव–पशु संघर्ष या बेसहारा पशुओं जैसी समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाना होगा।उम्मीदवार हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए, 10वीं पास होना चाहिए और पशुपालन गतिविधियों का अनुभव व स्थानीय रीति-रिवाजों का ज्ञान होना चाहिए। शारीरिक रूप से भी उन्हें 25–50 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता साबित करनी होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.