Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व जज अनुपमा यादव करेंगी चौटाला भाइयों पर 100 करोड़ का केस

जींद। हरियाणा की पूर्व ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुपमा यादव ने अजय चौटाला और अभय चौटाला के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। अनुपमा यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि वह चौटाला परिवार के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर करने जा रही हैं और इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से फंड जुटाने की अपील भी की है।

कौन हैं अनुपमा यादव और क्यों उठा मामला?

अनुपमा यादव हरियाणा के नारनौल की रहने वाली हैं। उनके पति, 1988 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी रामसिंह यादव, पिछले कई वर्षों से चौटाला परिवार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। विवाद उस समय का है जब प्रदेश में इनेलो की सरकार थी।

रिटायर्ड IPS अधिकारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि 22 साल पहले उन्हें पुलिस हिरासत में 39 जूतों से पीटा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जींद के सफीदो थाने में 17 दिसंबर 2003 को उन्हें गिरफ्तार कर चौटाला पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उस समय अभय सिंह चौटाला खुद थानेदार की कुर्सी पर बैठे थे और उन्हीं ने 39 जूते मारे।

रामसिंह यादव के अनुसार, यह पूरा मामला उस गिरफ्तारी से जुड़ा है जिसमें उन्होंने भजनलाल सरकार के दौरान अजय चौटाला को राजस्थान से रेल की पटरी उखाड़ने के मामले में पकड़ा था। इनेलो सरकार आने के बाद उन पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग का केस दर्ज कर लिया गया था।

अभय चौटाला की प्रतिक्रिया

IPS अधिकारी के आरोपों के बाद इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे इस “झूठे आरोप” पर पूर्व IPS अधिकारी के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर करेंगे।

इसके जवाब में रिटायर्ड IPS अधिकारी ने कहा कि वे अदालत में अपना पक्ष साबित करेंगे। “अगर मैं गलत साबित हुआ तो मैं 100 करोड़ दूंगा, अगर मैं सही हुआ तो अभय चौटाला को देने होंगे।”

मीडिया रिपोर्टिंग पर भी सवाल

अनुपमा यादव और उनके पति ने आरोप लगाया कि कई समाचार पत्रों ने पूरी घटना बताते हुए भी अभय चौटाला का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिखा, क्योंकि “डर और दबाव” में खबर गोलमोल तरीके से प्रकाशित की गई।

अब क्या होंगे अगले कदम?

पूर्व जज अनुपमा यादव ने घोषणा की है कि वह जल्द ही अदालत का रुख करेंगी और चौटाला भाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगी। उन्होंने समर्थकों से कहा है कि वह केस फाइट करने के लिए आर्थिक सहायता जुटा रही हैं और जीतने पर पैसा वापस लौटा देंगी।

हरियाणा की राजनीति में यह विवाद एक बार फिर सियासी हलचल पैदा कर रहा है और आने वाले दिनों में मामला और गर्माने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.