Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में स्कीम वर्कर्स का तीन दिवसीय प्रदर्शन, सरकार पर सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा में आंगनबाड़ी, आशा और मिड-डे-मील वर्कर्स छह से आठ दिसंबर तक केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों के कार्यालयों पर तीन दिवसीय आंदोलन चलाएंगे। स्कीम वर्कर्स अपनी मांगों के समर्थन में धरना देंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। यूनियन नेताओं के अनुसार प्रदर्शन राष्ट्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर हो रहा है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स, 7 दिसंबर को मिड-डे-मील कर्मचारी और 8 दिसंबर को आशा वर्कर्स राज्यभर में जिला स्तर पर पड़ाव डालेंगी। विभिन्न जिलों के कर्मचारी करनाल, फरीदाबाद, हिसार और भिवानी स्थित मंत्रियों व सांसदों के कार्यालयों पर एकत्र होंगे।

यूनियनों ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें एक करोड़ से अधिक स्कीम वर्कर्स की लगातार अनदेखी कर रही हैं। लंबे समय से मानदेय नहीं बढ़ाया गया है, जबकि काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। वे मांग कर रहे हैं कि आंगनबाड़ी और आशा वर्कर्स को तीसरे दर्जे का तथा मिड-डे-मील वर्कर्स को चौथे दर्जे का कर्मचारी घोषित किया जाए। साथ ही 26 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, ग्रेच्युटी, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ सुनिश्चित किए जाएं।

वर्कर्स केंद्र सरकार के नए लेबर कोड्स का विरोध भी दर्ज कराएंगी और इन्हें वापस लेने की मांग करेंगी। यूनियन नेताओं का कहना है कि कम वेतन और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों को लेकर कर्मचारियों में व्यापक नाराजगी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.