Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना नगर निगम ने बढ़ाई पार्किंग अवधि, अब 10 रुपये में आधा घंटा सुविधा

Una, 4 December:-ऊना नगर निगम ने शहर में पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाने और लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अपनी सभी पार्किंग साइटों पर पार्किंग अवधि बढ़ा दी है। अब शहर के किसी भी निगम-प्रबंधित पार्किंग स्थल पर 10 रुपये में 30 मिनट तक वाहन खड़ा किया जा सकता है। इस संबंध में जानकारी नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने दी।

शहर के व्यापारियों ने हाल ही में उपायुक्त जतिन लाल से मुलाकात कर पूर्व निर्धारित 10 रुपये में 20 मिनट की पार्किंग अवधि को बढ़ाने की मांग उठाई थी। व्यापारियों का कहना था कि 20 मिनट का समय शहर में खरीदारी या अन्य कार्यों के लिए अपर्याप्त है, जिससे लोगों को कई बार अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। जन-सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने नगर निगम आयुक्त को इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। आदेशों के अनुपालन में नगर निगम ने पार्किंग समयावधि में वृद्धि का निर्णय लिया।आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह कदम खासकर उन लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा, जो अल्प समय के लिए शहर आते हैं और जल्दी व किफायती पार्किंग विकल्प चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम यातायात का माहौल मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और सड़क किनारे अनियमित पार्किंग को देखते हुए कई क्षेत्रों को ‘नो पार्किंग–नो वेंडिंग’ जोन घोषित किया है। निगम द्वारा पार्किंग अवधि बढ़ाने का यह निर्णय प्रशासनिक प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.