Facebook-f Youtube X-twitter

किसानों का आज रेल रोको आंदोलन, पंजाब में कई ट्रेनें बाधित

चंडीगढ़। पंजाब में आज ट्रेनों का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। किसान संगठनों ने 5 दिसंबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया है, जिसके चलते दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक कई प्रमुख रूटों पर ट्रेनें रोक दी जाएंगी। रेल यात्रियों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस अवश्य चेक करें।

किसानों ने 2 घंटे ट्रैक जाम का ऐलान किया

किसान-मजदूर मोर्चा और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर द्वारा यह विरोध प्रदर्शन घोषित किया गया है। किसान संगठनों का कहना है कि सरकार उनकी प्रमुख मांगों को नजरअंदाज कर रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है।

किसानों की प्रमुख मांगें:

  • बिजली सुधार बिल-2025 पूरी तरह रद्द किया जाए
  • फसलों की एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाए
  • प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाए जाएं और पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

19 जिलों में 26 स्थानों पर ट्रेनें रोकने की तैयारी

रेल रोको अभियान के दौरान राज्य के 19 जिलों में 26 लोकेशन पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी जाएगी। प्रमुख स्थान इस प्रकार हैं:

  • अमृतसर: देवीदासपुरा, मजीठा (दिल्ली-अमृतसर मुख्य लाइन)
  • गुरदासपुर: बटाला, गुरदासपुर, डेरा बाबा नानक (अमृतसर–पठानकोट–जम्मू लाइन)
  • फिरोजपुर: बस्ती टंकांवाली, मल्लानवाला, तलवंडी भाई
  • कपूरथला: दादविंडी (सुल्तानपुर लोधी मार्ग)
  • जालंधर: जालंधर कैंट
  • होशियारपुर: टांडा, भोगपुर (जालंधर–जम्मू, जालंधर–जौड़ा फाटक रूट)
  • पटियाला: शंभू, बारा (नाभा क्षेत्र)
  • संगरूर: सुनाम शहीद उदयम सिंह वाला
  • फाजिल्का: फाजिल्का स्टेशन
  • मोगा: मोगा रेलवे स्टेशन
  • बठिंडा: रामपुरा फूल
  • श्री मुक्तसर साहिब: मलोट, मुक्तसर
  • मलेरकोटला: अहमदगढ़
  • मानसा: मानसा रेलवे स्टेशन
  • लुधियाना: साहनेवाल
  • फरीदकोट: फरीदकोट स्टेशन
  • रोपड़: रोपड़ रेलवे स्टेशन

यात्रियों को सलाह

रेलवे विभाग ने यात्रियों को सतर्क रहने और आज की यात्रा योजना को पुनः जांचने की सलाह दी है। कई रूटों पर ट्रेनों के रद्द या देरी से चलने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.