Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में खुली गुंडागर्दी, पुलिस चौकी पर तोड़ी गई कार

अंबाला  | अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा चौकी में बदमाशों ने खुलेआम गुंडागर्दी दिखाते हुए एक युवक की नई कार पर तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित युवक दिन में ही रंजिश के चलते मारपीट का शिकार हुआ था। घटना के समय पीड़ित अपनी नई कार लेकर शिकायत दर्ज कराने चौकी पहुंचा था, तभी आरोपी वहां भी पहुंच गए और पुलिस मौजूद होने के बावजूद कार के शीशे और बॉडी पर डंडों से हमला कर फरार हो गए।

पुलिस चौकी में तोड़फोड़, आरोपी मौके से फरार

फडौली गांव निवासी भजन लाल ने बताया कि वह नई वेन्यू कार एजेंसी से लेकर दुखेड़ी मोड़ की ओर जा रहे थे। उसी दौरान गांव के सोनू और बब्ला उनकी गाड़ी के आगे आकर रुक गए और गाली-गलौज करने लगे। धमकी देकर वे भाग निकले। इसके बाद भजन लाल सीधा मोहड़ा चौकी पहुंचकर शिकायत लिखवाने लगे।

इसी बीच दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ चौकी परिसर में घुस आए और हाथों में डंडे व बिंडे लेकर खड़ी नई कार के शीशे और दरवाजे तोड़ने लगे। आरोपियों को देखकर चौकी में मौजूद लोग सहम गए। बदमाश ललकारते हुए मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही।

घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि जिस चौकी में कार खड़ी थी, उसी परिसर से ट्रैफिक थाना भी संचालित होता है।

भतीजे से हुए झगड़े के बाद बढ़ी रंजिश

पीड़ित भजन लाल ने बताया कि 4 दिसंबर की सुबह गांव के ही संदीप उर्फ शंटी ने उनके भतीजे की कार रोककर मारपीट की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी पूरे परिवार से दुश्मनी निकाल रहे थे। शाम को वह नई कार लेकर जैसे ही निकले, हमला कर दिया गया।

FIR दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों सोनू और बब्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पीड़ित ने आरोपियों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.