Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के युवक युद्ध में फंसे, घर वापसी की उम्मीद पुतिन से

चंडीगढ़ |  हरियाणा के कई परिवारों की आंखों में आज भी चिंता और इंतजार की लकीरें साफ दिखती हैं। प्रदेश के दर्जनों युवक रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मजबूरी में रूसी सेना का हिस्सा बने बैठे हैं। पढ़ाई और नौकरी के सुनहरे सपनों के साथ विदेश गए ये युवा अब युद्ध की खाइयों में फंसे हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से परिवारों में उम्मीद जगी है कि शायद अब सरकार इस गंभीर मुद्दे को रूस के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखे और उनके बच्चे सुरक्षित घर लौट सकें।

परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने युवाओं को पढ़ाई, नौकरी और बेहतर भविष्य का झांसा देकर रूस भेजा, लेकिन वहां स्थानीय नेटवर्क ने उन्हें धोखे से सेना में भर्ती करवा दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार अब तक 44 भारतीय युवक रूसी सेना में शामिल पाए गए हैं, हालांकि हरियाणा के ग्रामीण परिवारों का दावा है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।

रोहतक के तैमूरपुर गांव के संदीप की कहानी सबसे दर्दनाक है। सितंबर 2024 में वह चरखी दादरी के एक एजेंट के जरिए रूस पहुंचा था। वादा किया गया था कि वह पढ़ाई के साथ कुक की नौकरी करेगा, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे हथियार पकड़ा दिए गए। हाल ही में भेजे गए उसके वीडियो में उसने कहा— “मेरी जान को खतरा है, दिन में एक बार खाना मिलता है।” इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

हिसार के मदनहेड़ी गांव के 28 वर्षीय सोनू की मौत की पुष्टि ड्रोन हमले में हुई। वह रूस में विदेशी भाषा का कोर्स करने गया था, लेकिन जबरन उसे मोर्चे पर तैनात कर दिया गया। कैथल के कर्मचंद और कई अन्य युवकों की मौत की पुष्टि भी इसी तरह हुई। परिवारों का कहना है कि उन्हें कभी यह भरोसा नहीं था कि पढ़ाई के बहाने विदेश गए उनके बच्चे युद्ध में भेज दिए जाएंगे।

अंबाला का मोहम्मद जावेद, फतेहाबाद के अंकित और विजय, हिसार का अमन, इन सभी का परिवार कई दिनों से उनकी एक झलक का इंतजार कर रहा है। आखिरी कॉल्स में कई युवकों ने सिर्फ इतना ही कहा, “मां, मुझे यहां कभी भी कुछ हो सकता है।”

हरियाणा के दर्जनों परिवार अब प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय से गुहार लगा रहे हैं कि रूस में फंसे युवाओं को सुरक्षित वापस लाया जाए। पुतिन की इस यात्रा से उन्हें उम्मीद है कि शायद अब सरकार उनका दर्द सुन सकेगी और इन युवाओं की घर वापसी का रास्ता खुलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.