Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना पुलिस में हड़कंप, हवालाती हथकड़ी समेत हुआ फरार

लुधियाना। शहर के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया एक हवालाती पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमों को लगा दिया गया है।

पेशाब का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत भागा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब होमगार्ड का जवान निर्मल सिंह, आरोपी मनदीप सिंह को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया था। रास्ते में पुरानी गौशाला के पास मनदीप ने पेशाब जाने की बात कही। पुलिस कर्मी ने जैसे ही कुछ ढील दी, मनदीप ने अचानक जोर का धक्का देकर खुद को छुड़ा लिया और भीड़ का फायदा उठाते हुए तंग गलियों में घुसकर भाग निकला।

पीछा करने के बावजूद नहीं लगा सुराग

जवान निर्मल सिंह ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन मनदीप कुछ ही सेकंड में हथकड़ी सहित ओझल हो गया। इसके बाद तुरंत थाना टिब्बा पुलिस को सूचना दी गई और आसपास के इलाकों में चेकिंग बढ़ा दी गई।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, कई जगह छापेमारी

फरार आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए सेफ सिटी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
थाना टिब्बा पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

इंडिगो फ्लाइट के बाएं इंजन में आई खराबी, चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Summer express, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में मंगलवार रात लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में खराबी आने से हड़कंप मच गया। पायलट को विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर पूर्ण...

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

Summer express, फरीदकोट। कबड्डी जगत को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के चर्चित रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। उन्होंने फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और प्रशंसकों में शोक...

बेसहारा गौवंश के स्थायी समाधान को लेकर शिमला में टास्क फोर्स की पहली बैठक, राज्यों के मॉडल पर मंथन

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में बेसहारा गौवंश की बढ़ती समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान को लेकर राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंगलवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौहान ने की। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. संजीव धीमान सहित टास्क...

पलवल में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, 5 किलोमीटर लंबा तिरंगा रहेगा आकर्षण

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पलवल में 13 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल...

पंजोखरा साहिब मामले में सिख समाज की चेतावनी, 13 अगस्त तक FIR नहीं तो आंदोलन

Summer express, अंबाला (सुंदर कुंडू)। पंजोखरा साहिब मामले को लेकर सिख समाज का रोष बढ़ता जा रहा है। गुरसिमरन सिंह मंड के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने से नाराज सिख समाज के लोग एक बार फिर पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा में एकत्रित हुए। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 13...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.