Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में हंगामा: 9 घंटे बाद भी इंडिगो फ्लाइट लापता

अमृतसर  | अंतरराष्ट्रीय श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को यात्रियों का धैर्य तब जवाब दे गया, जब इंडिगो की एक फ्लाइट 9 घंटे तक लगातार लेट होती रही और एयरलाइन की ओर से उड़ान के समय को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। घंटों तक अनिश्चितता में फंसे यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही नाराजगी जताते देखे गए।

सूत्रों के अनुसार, इंडिगो समेत कई एयरलाइनों में इन दिनों क्रू-मेंबर्स की कमी गहराती जा रही है। पायलट और केबिन क्रू लगातार लंबे समय तक ड्यूटी करने से थकान और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का मुद्दा कई बार उठा चुके हैं। पर्याप्त रेस्ट न मिलने के कारण कई क्रू सदस्य उड़ान के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहे, जिसकी वजह से शेड्यूल बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इसी कारण दिनभर में अमृतसर एयरपोर्ट पर कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं, जबकि महाराष्ट्र के कई एयरपोर्ट्स पर तो दर्जनों फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस द्वारा समय-समय पर स्पष्ट जानकारी न देने से संकट और बढ़ जाता है। एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है, जबकि यात्रियों की मांग है कि एयरलाइंस पारदर्शिता बरतें और समय पर अपडेट उपलब्ध कराएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.