Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 834 छापे और 165 अपराधी गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराधियों, नशा तस्करों और जुआरियों पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ऑपरेशन ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत पांचवें दिन राज्यभर में 834 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल 165 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 106 नए मामले दर्ज किए।

साइबर ठगी पर करारा प्रहार :  90 लाख रुपये फ्रीज

शुक्रवार को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर 313 लोगों ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी। शिकायतों में बताया गया कि साइबर अपराधियों ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने ठगों के खातों में पहुंचने से पहले ही 90 लाख रुपये (64%) फ्रीज कर दिए और 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पीड़ितों के 6 लाख रुपये वापस करवाए गए।

फरीदाबाद में क्रेडिट कार्ड बनवाने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली व बिहार के आयुष गुप्ता, अरबाज, नवाब खान और ऋषभ कुमार के रूप में हुई। वहीं ऑनलाइन ‘टास्क कम्प्लीशन’ के नाम पर लोगों को फंसाने वाला सुजल हलदार मथुरा से दबोचा गया।

अंतरराज्यीय गिरोहों पर भी शिकंजा

हरियाणा पुलिस ने खुफिया तंत्र को मजबूत करते हुए विभिन्न राज्यों के साथ 127 इंटेलिजेंस रिपोर्ट साझा की हैं, जिससे सीमा पार काम करने वाले संगठित अपराधी गिरोहों पर भी कार्रवाई तेज हो सकी।
इसके दौरान 21 वांछित और हिंसक अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

हथियारबंद अपराधियों पर कार्रवाई

ऑपरेशन में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 9 मामले दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
साथ ही 8 लुक आउट नोटिस जारी किए गए और एक कुख्यात अपराधी का पासपोर्ट रद्द करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है।

हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.