Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में एडीसी नियुक्तियों पर विवाद, HCS अधिकारियों की अनदेखी बढ़ी

चंडीगढ़। हरियाणा में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की नियुक्तियों को लेकर बड़ा प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया है। HCS अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार नियमों के विपरीत जाकर IAS अधिकारियों को एडीसी पदों पर तैनात कर रही है, जिससे उनका हक मारा जा रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में एडीसी का पद स्वीकृत है, लेकिन इनमें से 15 पद एचसीएस कैडर के लिए निर्धारित होने के बावजूद केवल चार जिलों में ही एचसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

वर्तमान स्थिति यह है कि 15 जिलों में IAS अधिकारी एडीसी के पद संभाल रहे हैं, जबकि छह जिलों—अंबाला, चरखी दादरी, कैथल, कुरुक्षेत्र, नूंह और महेंद्रगढ़—में एडीसी का पद खाली पड़ा है। इन जिलों में अस्थायी रूप से जिला परिषद और DRDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लिंक अधिकारी के रूप में यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

सरकार द्वारा अक्टूबर 2020 में जारी एचसीएस कैडर आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि 15 जिलों में एडीसी पद पर सिलेक्शन ग्रेड या सुपर टाइम स्केल वाले एचसीएस अधिकारी, यानी 9 से 18 वर्ष की सेवा वाले अधिकारी नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके बावजूद केवल चार अधिकारियों—गुरुग्राम में वत्सल वशिष्ठ, झज्जर में जग निवास, फतेहाबाद में अनुराग ढालिया और यमुनानगर में नवीन आहूजा—को ही यह जिम्मेदारी मिली है।

प्रशासनिक मामलों के विशेषज्ञ और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार के अनुसार, दिसंबर 2018 के आदेश में एडीसी के केवल सात पद ही IAS के लिए निर्धारित थे। लेकिन वर्तमान में 12 IAS अधिकारियों को इन पदों पर तैनात किया गया है, जिनमें 2018 से 2021 बैच के अधिकारी शामिल हैं। इनमें सिरसा, फरीदाबाद, पलवल, भिवानी, हिसार, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत, रोहतक, करनाल, जींद और पंचकूला जैसे जिलों में IAS अधिकारी कार्यरत हैं।

HCS अधिकारियों का कहना है कि एडीसी पद जिला प्रशासन में उपायुक्त के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। ऐसे में कैडर नियमों की अनदेखी उनके कैरियर ग्रोथ और वरिष्ठता दोनों को प्रभावित करती है। खाली पद और IAS की बढ़ती तैनाती इस विवाद को और गंभीर बना रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.