Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा रोडवेज बसों की कमी: फॉग लाइट न होने से खतरनाक स्थिति

चरखी दादरी। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रदेश में धुंध बढ़ने लगी है, लेकिन हरियाणा रोडवेज की कई बसें अब भी बिना फॉग लाइट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। इससे आने वाले दिनों में बड़े हादसों का खतरा गहरा रहा है। जिले में चल रही अधिकांश बसों से फॉग लाइटें या तो गायब हैं, या खराब होने के बावजूद बदली नहीं गईं।

रोडवेज डिपो की ओर से बसों पर रिफ्लेक्टर टेप जरूर लगाया गया है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार केवल रिफ्लेक्टर टेप घनी धुंध में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। छोटे वाहन, दोपहिया और पैदल चलने वाले धुंध में जल्दी दिखाई नहीं देते, ऐसे में पीली रोशनी वाली फॉग लाइटें विजिबिलिटी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

कई बसें बिना फॉग लाइट के ही सड़क पर

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नई बसों में फॉग लाइट की जगह पीले बल्ब लगाने की व्यवस्था होती है। हालांकि, कई पुरानी बसों में यह सुविधाएं पूरी तरह नहीं हैं और वे बिना फॉग लाइट ही सड़क पर चल रही हैं। चालकों का कहना है कि घनी धुंध में सफेद हेडलाइट विजिबिलिटी कम कर देती है, इसलिए उन्हें पार्किंग लाइट जलाकर चलना पड़ता है।

दूसरे सप्ताह से पड़ेगी घनी धुंध, बढ़ेगी परेशानी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जिले में घनी धुंध का दौर शुरू हो सकता है। ऐसे में दृश्यता बेहद कम हो जाएगी और बिना फॉग लाइट वाहनों के सड़क पर उतरने से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। कई बसों की फॉग लाइटें खराब हैं और बदलाव का इंतजार कर रही हैं, जबकि कुछ बसों में यह लाइटें लगी ही नहीं हैं।

अधिकारियों का दावा : एक सप्ताह में सुधार

रोडवेज अधिकारी ने बताया: “अधिकांश बसों में फॉग लाइटें लगा दी गई हैं। नई बसों में यह व्यवस्था पहले से मौजूद है। सभी बसों पर रिफ्लेक्टर टेप लगा दिया गया है। जल्द ही अतिरिक्त फॉग लाइटें उपलब्ध होंगी और अगले एक सप्ताह में सभी बसों में पीली लाइटें लगा दी जाएंगी।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.