Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Panchkula, 7 December-:पंचकूला पुलिस ने शहर में लगातार हो रही गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए एक सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है। इनके कब्जे से 21 गैस सिलेंडर तथा चोरी में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-10 स्थित एक होटल से 23 नवंबर की रात छह गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत पुलिस चौकी सेक्टर-10 में दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि दो अज्ञात चोर होटल की बैकसाइड से ताला तोड़कर सिलेंडर चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-5 थाने में तुरंत एफआईआर दर्ज की गई और जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंप दी गई।इंचार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 दिसंबर को दो आरोपियों—प्रवीण सिंह (निवासी सनोली, जिला मोहाली, पंजाब) और आशीष मलिक (निवासी किशनपुरा ढकोली, जिला मोहाली, पंजाब)—को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार, एएसआई सतीश और मुख्य सिपाही सुनील की अहम भूमिका रही।

डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार, दोनों आरोपियों को 5 दिसंबर को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने पंचकूला के विभिन्न इलाकों में अनेक सिलेंडर चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 11 कमर्शियल सिलेंडर और 10 घरेलू सिलेंडर बरामद किए, जिन्हें विभिन्न स्थानों से चोरी किया गया था। इसके अतिरिक्त, अपराध में प्रयुक्त एक ऑटो भी कब्जे में लिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पिछले कई महीनों से शहर में गैस सिलेंडर चोरी कर उन्हें बेचकर अवैध कमाई कर रहे थे। पूछताछ पूरी होने के बाद आज दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि इस चोरी गैंग से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.