Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में अपराध पर कड़ा प्रहार: एक दिन में 826 रेड, 40 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Chandigarh, 7 December-:हरियाणा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा राज्यव्यापी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। 6 दिसंबर को आयोजित इस विशेष कार्रवाई में पुलिस ने प्रदेशभर के 826 चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर एक साथ छापेमारी की। इस बड़े पैमाने की रेड में पुलिस ने 106 नए आपराधिक मामले दर्ज करते हुए 167 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया। मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय बढ़ाना और अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाना था।

इस सफलता के बीच सबसे बड़ी उपलब्धि रही—पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे 40 हिंसक अपराधियों की गिरफ्तारी। साथ ही, अन्य राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए हरियाणा पुलिस ने 158 इंटेलिजेंस रिपोर्ट साझा कर अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क को झटका दिया। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज किए और 14 आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से कट्टे और पिस्टल सहित कई हथियार बरामद किए गए।

अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के व्यापार पर भी निर्णायक चोट की। एक दिन में ही 1,90,030 रुपये नकद, 4500 नशीली गोलियां, अवैध शराब की हजारों बोतलें, सवा किलो गांजा, 7 किलो चूरा पोस्त और हेरोइन-स्मैक जैसी मादक सामग्री जब्त की। विभिन्न जिलों में सिरसा पुलिस ने सर्वाधिक 77 हॉटस्पॉट्स को कवर किया, जबकि गिरफ्तारी में गुरुग्राम पुलिस 21 आरोपियों के साथ सबसे आगे रही। साथ ही, पुलिसकर्मियों ने मानवीय सेवा का परिचय देते हुए 933 जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता भी की।इसी दिन यमुनानगर पुलिस ने 11 साल से फरार 5000 रुपये के इनामी हत्यारे अभिषेक उर्फ सन्नी को साधु के वेश में बनारस और काशी में छिपे होने के बावजूद गिरफ्तार कर लिया।

साइबर अपराध के मामलों में भी हरियाणा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करके पाँच साइबर ठगों को पकड़ा। क्रिप्टो निवेश और फर्जी ट्रेडिंग ऐप के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली और जबलपुर से गिरफ्तार किया गया।राज्य की साइबर हेल्पलाइन 1930 ने एक दिन में दर्ज 253 शिकायतों में से लगभग 45% राशि, यानी 37.95 लाख रुपये, ठगों तक पहुँचने से पहले ही फ्रीज़ कर पीड़ितों को बड़ा राहत दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.