Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चमन हत्याकांड: चार फरार आरोपियों पर इनाम, पुलिस की दबिश तेज

रेवाड़ी  | रेवाड़ी में दो महीने पहले हुए चमन हत्याकांड में जिला पुलिस ने फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। मामला आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें युवक चमन का पहले अपहरण किया गया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

जिला पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी शिवम को कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, बाकी चार आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए शहर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस ने जिन चार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है, उनमें गोकलगढ़ निवासी अनुज उर्फ डॉक्टर, हर्ष उर्फ तोतला, तरुण उर्फ तन्नू और शहर के मोहल्ला सराय बलभद्र निवासी यश उर्फ मन्नू सैनी शामिल हैं।

अपहरण के बाद दी गई थी जान

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर की सुबह बदमाश मन्नू सैनी पर विरोधी गुट ने हमला किया था। इसी हमले का बदला लेने के लिए आरोपी शिवम और उसके साथियों ने आदर्श नगर निवासी चमन का अपहरण कर लिया और उस पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल चमन तीन दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता रहा, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

चमन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिवम और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने गिरफ्तारी का किया दावा

गोकल गेट चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.