Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा खिलाड़ियों पर कड़ा एक्शन, हथियार दिखाने पर फौरन निलंबन संभव

चंडीगढ़। हरियाणा ओलंपिक संघ ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए नई आचार संहिता जारी करते हुए साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करना अब खिलाड़ियों को भारी पड़ सकता है। संघ ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वाले खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

संघ अध्यक्ष कैप्टन जसविंद्र सिंह उर्फ मीनू बेनीवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन खिलाड़ियों की छवि को नुकसान पहुंचाता है और युवाओं को गलत संदेश देता है। इसलिए अब इस पर कड़ा रुख अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अनुचित व्यवहार न केवल खेलों की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि हिंसा को बढ़ावा देने वाला भी प्रतीत होता है।

उल्लंघन पर निलंबन और कानूनी कार्रवाई

आचार संहिता के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, निलंबन, कानूनी जांच और संबंधित खेल संगठनों को लिखित नोटिस भेजने जैसी कार्रवाई की जाएगी। यह नियम प्रशिक्षकों पर भी समान रूप से लागू होंगे।

शिकायत और वरिष्ठ खिलाड़ियों के विरोध के बाद फैसला

संघ का यह निर्णय अधिवक्ता राजनारायण पंघाल की शिकायत और कई अर्जुन पुरस्कार व भीम पुरस्कार विजेताओं के विरोध के बाद लिया गया है। अनुभवी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर हथियारों के वीडियो-फोटो अपलोड किए जाने को खेलों की आत्मा के खिलाफ बताते हुए इसे रोकने की मांग की थी।

जागरूकता अभियान भी होगा अनिवार्य

कैप्टन बेनीवाल ने सभी जिला ओलंपिक संघों, राज्य खेल संगठनों और जिला खेल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को नया आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि हर जिले में साल में कम से कम एक बार अनिवार्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिसमें इंटरनेट मीडिया के जिम्मेदार उपयोग, कानूनी जिम्मेदारियों और खिलाड़ी की सार्वजनिक छवि जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार पहले ही उन गायकों पर कार्रवाई कर चुकी है, जिनके गानों में अपराध और हथियारों को बढ़ावा दिया जाता था। अब इसी सख्ती को खिलाड़ियों तक भी लागू करते हुए साफ संदेश दिया गया है कि खेलों से जुड़ा कोई भी व्यक्ति हिंसा या हथियारों के प्रदर्शन को बढ़ावा नहीं देगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.