Facebook-f Youtube X-twitter

दुष्यंत का बड़ा खुलासा : गठबंधन नहीं करते तो पार्टी टूट जाती

जींद । जननायक जनता पार्टी (JJP) के आठवें स्थापना दिवस पर रविवार को जुलाना में आयोजित प्रदेश स्तरीय रैली में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 2019 में भाजपा के साथ किए गए गठबंधन को “मजबूरी” बताया। उन्होंने कहा कि उस समय यदि JJP गठबंधन से पीछे हटती, तो पार्टी टूट जाती, विधायक बिखर जाते और पार्टी का चुनाव चिह्न भी जोखिम में पड़ जाता।

दुष्यंत ने कहा कि राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए उनके खिलाफ ‘एजेंडा’ चलाया गया। किसान आंदोलन के दौरान इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफा देने से न प्रदेश सरकार गिरती और न ही केंद्र की सरकार पर कोई असर पड़ता।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि “ड्रॉइंग रूम की राजनीति” करने वाले नेताओं ने भाजपा के साथ सेटिंग करके चुनाव लड़ा। दुष्यंत ने तंज किया कि यदि निर्दलीयों को खड़ा न किया जाता और फिक्सिंग न होती, तो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बन सकती थी।

हमने जनता के लिए 24 घंटे दरवाजे खोले, अब लोग चंडीगढ़ में धक्के खा रहे’

दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि जब JJP सत्ता में थी, तब चंडीगढ़ में आम आदमी की सुनवाई 24 घंटे होती थी। अब, उनके अनुसार, लोगों की सुनवाई के बजाय उन्हें धक्के खाने पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह पर निशाना साधते हुए दुष्यंत बोले—“मुख्यमंत्री हरियाणा का है, पर नकेल गुजरात से कसी हुई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब हरियाणा अंतरराष्ट्रीय खेलों में 40% मेडल लाता है, तो कॉमनवेल्थ जैसे आयोजन गुजरात में क्यों हो रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक विकास में हरियाणा आगे है, लेकिन उद्योगों को सबसे ज्यादा सब्सिडी गुजरात को दी जा रही है।

अजय चौटाला के तीखे वार: ‘हुड्डा ने कांग्रेस डुबोई, भाजपा प्रदेश को लूट रही’

रैली में JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने भी कांग्रेस और भाजपा दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर रणनीति और भूपेंद्र हुड्डा की “बी-टीम वाली राजनीति” के कारण ही भाजपा दोबारा सत्ता में आई।

अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अपराध तेजी से बढ़ रहा है “हर रोज चोरी, डकैती, लूट, हत्या आम बात हो गई है। यहां तक कि शिक्षण संस्थानों में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के सुरक्षा दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा—“मोदी जी हरियाणा आए थे, लेकिन राज्य की तरक्की के लिए एक पैसा भी नहीं देकर गए।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.