Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में  भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मैच.. HPTDC ने पूरी की तैयारिया

Dharamshala, Rahul-:आगामी 14 दिसंबर को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले को लेकर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) पूरी तरह तैयार है। निगम प्रबंधन का कहना है कि इस वर्ष पर्यटकों को बीते साल की तुलना में बेहतर और उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्रिकेट मैच के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से दर्शक धर्मशाला पहुंचते हैं, जिससे होटल कारोबार, स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।

एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि धर्मशाला विश्व के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल है और यहीं के प्राकृतिक सौंदर्य के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन लगातार यहाँ आयोजित किए जाते हैं। उनके अनुसार, ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए सुखद अनुभव होते हैं, बल्कि स्थानीय पर्यटन उद्योग के लिए भी नई संभावनाए लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि टी-20 मैच के दौरान निगम होटलों में विशेष व्यवस्थाएँ की जाएंगी ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह भी बताया कि बीते वर्षों में मैचों के दौरान निगम होटलों की मांग काफी बढ़ी है। इसी को देखते हुए इस बार और अधिक गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ देने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसका लाभ न केवल एचपीटीडीसी को मिलेगा बल्कि निजी होटल व्यवसायियों, स्थानीय कैब ऑपरेटरों व पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबारियों को भी होगा।

डॉ. राजीव कुमार के अनुसार, दिसंबर का महीना धर्मशाला के पर्यटन उद्योग के लिए स्वर्णिम अवसर जैसा होता है। 14 दिसंबर के मैच के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टिया शुरू हो जाएगी, जिनके दौरान होटल बुकिंग आमतौर पर पूरी तरह भर जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थिति यह होती है कि पर्यटकों को कमरे तक नहीं मिलते। ऐसे में मैच के साथ-साथ त्योहारों का मौसम पर्यटन क्षेत्र को और अधिक गति प्रदान करेगा।निगम प्रबंधन को उम्मीद है कि मैच, क्रिसमस और न्यू ईयर की वजह से दिसंबर का महीना राजस्व के लिहाज़ से बेहद मजबूत रहेगा। क्रिकेट प्रेमियों की भीड़, ठंडी मौसम का आनंद और हिमालयी पहाड़ियों का आकर्षण – इन सबके चलते धर्मशाला में पर्यटकों की संख्या में बड़ी वृद्धि होने की संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुबह 9 बजे से ड्यूटी के निर्देश, लेकिन 10 में से केवल एक बूथ पर मिला बीएलओ

Summer express, फरीदाबाद I बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों के लिए लगाए गए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की लापरवाही सामने आई है। मतदान केंद्र संख्या 191 से 201 तक बनाए गए 10 मतदान केंद्रों में से केवल मतदान केंद्र संख्या 198 पर ही बीएलओ मौजूद मिले, जबकि बाकी नौ केंद्रों पर...

657 करोड़ रुपये बैंक घोटाला: वरिष्ठ आईएएस प्रदीप कुमार की तलाश तेज, पंकज अग्रवाल निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार, प्रदीप कुमार पिछले तीन दिनों से अपने सरकारी...

स्मार्ट शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, तकनीक आधारित ट्रैफिक प्रबंधन पर जोर

Summer express,चंडीगढ़ I देश में तेजी से बढ़ते शहरीकरण, बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने शहरों के सामने यातायात प्रबंधन और शहरी नियोजन की गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। महानगरों से लेकर मध्यम और छोटे शहरों तक फैलते शहरी विस्तार के बीच आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधान...

कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री सख्त, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर चेतावनी

Summer express,राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और तय समय...

गोयल स्वीट्स फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी घटनास्थल पर पहुंचा, पुलिस ने कराई निशानदेही

Summer express,नारायणगढ़। करीब 13 महीने पहले नारायणगढ़ के गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर दिनदहाड़े फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले मामले में एक अहम घटनाक्रम सामने आया। जिस बाजार में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसी बाजार में पुलिस ने मुख्य आरोपी वेंकट गर्ग को हथकड़ी लगाकर ले जाकर घटनास्थल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.