Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला की कौशवी कैरोल ने एशिया-ओशेनिक चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज, प्रदेश का नाम किया रोशन

Shimla, 8 December-:शिमला की प्रतिभाशाली खिलाड़ी और तारा हॉल स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा कौशवी कैरोल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का परचम बुलंद किया है। थाईलैंड में आयोजित एशिया एंड ओशेनिक चैंपियनशिप (ADCC) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस अभूतपूर्व प्रदर्शन ने न केवल परिवार और स्कूल, बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारत से कुल 55 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन हिमाचल प्रदेश से अकेली कौशवी कैरोल ही इस टीम का हिस्सा बनीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा और कई चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के बाद उन्होंने अपने दमदार खेल का परिचय देते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उनके प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के सामने किसी भी मंच पर सफलता हासिल करना संभव है।कौशवी की इस उपलब्धि से उनके स्कूल तारा हॉल में उत्साह और गर्व का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कौशवी ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का नया स्रोत तैयार किया है। वहीं, स्थानीय लोगों और खेलप्रेमियों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई कि वे आगे भी देश और प्रदेश के लिए और अधिक पदक लेकर आएंगी।

अभिभावकों का कहना है कि कौशवी बचपन से ही खेलों में रुचि रखती हैं और निरंतर अभ्यास व कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना उनके खेल करियर की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।कौशवी कैरोल की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का उज्ज्वल उदाहरण बन गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मानसून से पहले चुराह प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को जारी किए सख्त निर्देश

Summer express, मंजूर पठान, चंबा |चुराह उपमंडल में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि हाल ही में उपायुक्त चंबा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद उपमंडल प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर...

हिसार में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Summer express , हिसार I हिसार के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालसमंद पुलिस चौकी इलाके में सीसवाला-रावलवास खुर्द मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल...

भाखड़ा से सीधे टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े चानौत के ग्रामीण, पेयजल आंदोलन हुआ तेज

Summer express, चानौत। गांव चानौत में पेयजल संकट को लेकर चल रहा ग्रामीणों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से लगातार वार्ता और समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अडिग हैं। शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से धरना समिति को एक बार...

एनएच-152डी पर कुछ ही पलों में उजड़ गई खुशियों की यात्रा, तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

Summer express, जींद I हरियाणा के जींद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके...

नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स में हरियाणा की बेटियों का दबदबा, डिस्कस थ्रो में जीते तीनों पदक

Summer express, भुवनेश्वर |ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया। महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य, तीनों पदकों पर हरियाणा की खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया। खास बात यह रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.