Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नौल्था की 14 वर्षीय अनु ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता सिल्वर मेडल

पानीपत  | पानीपत जिले के गांव नौल्था की 14 वर्षीय अनु ने मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अनु ने यह उपलब्धि 12.73 सेकंड में हासिल की, जिससे पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस प्रतियोगिता में देशभर की 64 प्रतिभागी लड़कियों ने हिस्सा लिया था। अनु इस चैम्पियनशिप में पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के इरादे से उतरी थीं, लेकिन पिछला रिकॉर्ड दोहराए जाने के कारण वह दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में वह एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।

अनु ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता, मां और कोच को दिया। उनका कहना है कि लड़कियां लड़कों से कम नहीं होतीं और अगर उन्हें परिवार का समर्थन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। अनु पहले भी जिला और राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।

अनु के पिता कृष्णा खुद एक समय के कुश्ती खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें खेल के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें खेल छोड़ना पड़ा। लेकिन उन्होंने अपने सारे सपने अपनी बेटी में देखे। पिछले 13 साल तक उन्होंने ही अनु को प्रशिक्षण दिया, और अब उसे एक अच्छा कोच मिला है, जिसके साथ वह और मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में उनसे भी बेहतर खिलाड़ियों का सामना हुआ, इसलिए बेटी दूसरे स्थान पर रही, लेकिन भविष्य में वह बेहतर तैयारी के साथ गोल्ड मेडल जीतने का प्रयास करेगी।

अनु वर्तमान में अपने गांव के निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल की ओर से उन्हें पर्याप्त समर्थन मिल रहा है, जिससे वह पढ़ाई और खेल दोनों में संतुलन बनाए रख पा रही हैं। हाल ही में स्कूल ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.