Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडिगो संकट: उड़ान रद्द, यात्रियों का सामान गायब, एयरपोर्ट में अफरा-तफरी

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के लगातार जारी परिचालन संकट ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सबसे बड़ी समस्या यात्रा के दौरान खोए या देर से मिलने वाले लगेज को लेकर सामने आ रही है। कई यात्री पांच दिन बीत जाने के बाद भी अपने सामान के इंतजार में हैं। कई लोग घर पहुंच गए, लेकिन उनका सामान आज भी एयरलाइंस के पास अटका हुआ है।

सूरत के यात्रियों का सामान पांच दिन से गायब

गुजरात के सूरत निवासी किरण और विभा गांधी 3 दिसंबर को वाराणसी से खजुराहो होकर दिल्ली पहुंचे। यहां से उन्हें सूरत जाना था, लेकिन उड़ान रद्द कर दी गई। बाद में टिकट 5 दिसंबर के लिए रिशेड्यूल हुआ। जब वे दोबारा एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि इंडिगो यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति ही नहीं दे रही।

कई बार कस्टमर केयर से संपर्क करने पर उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि लगेज उनके घर भेज दिया जाएगा, लेकिन उड़ान की तारीख पर कोई स्पष्टता नहीं दी गई। दोनों तीर्थ यात्रा पर निकले 15 यात्रियों के समूह में शामिल थे, जिनमें से किसी को भी अभी तक सामान नहीं मिला है।

किराया तीन गुना, फिर भी सफर में बढ़ी परेशानियां

किरण को मजबूरी में तीन गुना किराया देकर अहमदाबाद की बस लेनी पड़ी, वह भी तीन घंटे देरी से चली। अहमदाबाद पहुंचने के बाद उनकी बुक की हुई टैक्सी भी निकल चुकी थी, जिससे उन्हें और नुकसान हुआ। रविवार सुबह वे सूरत पहुंचे, लेकिन लगेज सिर्फ तस्वीरों में मिला—वह भी अधूरा। किरण की पत्नी विभा बताती हैं कि बैग में जरूरी दवाइयां और काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद भी था, जो अब गायब है।

यात्री अब चेक-इन से भी डर रहे

लगातार उड़ानें रद्द होने और लगेज गुम होने के कारण यात्री अब चेक-इन लास्ट मिनट में कर रहे हैं। कई अकेले यात्री इतना कम सामान ले रहे हैं कि उन्हें केवल ओवरहेड बिन में रखने की जरूरत पड़े।

रांची से इंदौर तक की चार दिन लंबी यात्रा

उमेश नामक यात्री की यात्रा भी परेशानियों से भरी रही। उन्हें 4 दिसंबर को रांची से दिल्ली होते हुए इंदौर जाना था, लेकिन उड़ान बार-बार विलंबित होने के बाद रद्द हो गई। उन्हें नया टिकट 6 दिसंबर का मिला , रांची से कोलकाता और कोलकाता से इंदौर। यह उड़ान भी रद्द हो गई। सात दिसंबर को फिर नई व्यवस्था बनाई गई, कोलकाता से दिल्ली और दिल्ली से भोपाल। वहां से आगे उन्हें बस करनी है। उमेश कहते हैं, “रांची से इंदौर की यह चार दिन की यात्रा जीवनभर याद रहेगी।”

मलेशियाई यात्री का चार दिन बाद भी नहीं मिला बैग

मलेशिया के सुंदरम नाथन गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। उनका एक बैग नहीं आया, जिसमें दवाइयां व अन्य सामान था। चार दिन बाद भी लगेज नहीं मिला। एयरलाइन का कहना है कि बैग अहमदाबाद में छूट गया है और यदि सोमवार तक नहीं मिला तो बैग मलेशिया भेज दिया जाएगा।

अमृतसर में यात्रियों का गुस्सा फूटा — घंटों लाइन में लगकर रिफंड

अमृतसर एयरपोर्ट पर रविवार को 13 उड़ानें रद्द होने की घोषणा के बाद यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ नाराजगी जताई। रिफंड के लिए लंबी लाइनें लगीं।

  • श्रीनगर से आए साजन वीजा इंटरव्यू के लिए दिल्ली नहीं पहुंच सके।
  • बेंगलुरु जाने वाले साहिल रिश्तेदार की शादी मिस कर बैठे।
  • बुजुर्ग प्रेम शर्मा सुबह 10 बजे से एयरपोर्ट पर थे, लेकिन दो घंटे तक उड़ान की स्थिति भी नहीं बताई गई।

कोलकाता में भी हंगामा : तीन बार टाइम बदला, उड़ान रद्द

कोलकाता एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई जाने वाले एक यात्री की उड़ान तीन बार समय बदलने के बाद रद्द कर दी गई। अगली उपलब्ध टिकट तीन गुना महंगी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.