Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयप्रकाश का बड़ा बयान: जजपा-इनेलो असल में भाजपा के लिए कर रही काम

हिसार। जननायक जनता पार्टी (जजपा) द्वारा जींद में आयोजित रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा कि हर पार्टी अपने स्थापना दिवस पर रैली आयोजित करती है। उन्होंने इनेलो और जजपा के बीच जारी प्रतिस्पर्धा का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों पार्टी के नेता अक्सर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।

जयप्रकाश ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह वोट चोरी पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर 14 दिसंबर को महारैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस सांसद ने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी बड़े पैमाने पर वोट की हेराफेरी हुई थी।

सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई, जिससे राज्य के युवाओं के साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री न तो रोजगार, न महंगाई और न ही विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

जयप्रकाश ने बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि उन्हें पार्टी के तौर-तरीकों को सीखने की जरूरत है। उन्होंने अभय सिंह चौटाला पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे हमेशा कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बोलते रहे, जिसके कारण आज उनकी पार्टी लगभग शून्य हो गई है।

सांसद ने कहा कि जब किसी नेता को अवसर मिलता है तो उसका सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने जनता का ध्यान इस ओर भी खींचा कि जजपा और इनेलो असल में भाजपा के हित में काम कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.