Facebook-f Youtube X-twitter

तमिलनाडु मंत्री पर घोटाले के ठोस सबूत, ईडी ने मांगी कार्रवाई

तमिलनाडु  | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के नगर प्रशासन और जल आपूर्ति मंत्री के.एन. नेहरू पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी ने राज्य सरकार को भेजे दस्तावेजों में दावा किया है कि मंत्री के विभाग में टेंडरों में व्यापक हेराफेरी की गई, जिससे करीब 1,020 करोड़ रुपये का वित्तीय घोटाला हुआ।

ईडी के अनुसार, विभाग में जारी कई निर्माण कार्यों ,जैसे सार्वजनिक शौचालय निर्माण, आउटसोर्सिंग और अन्य सिविल प्रोजेक्ट्स, के कॉन्ट्रैक्ट पहले से तय ठेकेदारों को दिए गए। बदले में 7.5 से 10 प्रतिशत तक की रिश्वत ली गई। एजेंसी का कहना है कि भुगतान नकद और हवाला चैनल के जरिए किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, कई टेंडरों को खुलने से पहले ही फिक्स कर दिया गया था। ईडी ने राज्य सरकार से इस मामले में नई FIR दर्ज करने का आग्रह किया है ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके।

ईडी ने भेजा 258 पन्नों का विस्तृत दस्तावेज

ईडी ने अपने आरोपों के समर्थन में 258 पन्नों का विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपा है। इसमें—

  • 300 से अधिक तस्वीरें,
  • कथित सौदों के स्क्रीनशॉट,
  • पंचायतवार भुगतान विवरण,
  • ठेकेदारों के नाम,
  • अनुबंध राशि,
  • दी गई और बकाया रिश्वत का पूरा डेटा

शामिल है। एक अधिकारी के अनुसार, “हमने कैलकुलेशन शीट से लेकर सभी चैट और मैसेज के सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।” एजेंसी का दावा है कि दस्तावेजों में मौजूद सबूत यह दर्शाते हैं कि ठेके बांटने की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से प्रभावित किया गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.