Facebook-f Youtube X-twitter

ब्रिटेन में भारतीयों को नौकरी पर रखने वाला एजेंसी मालिक गिरफ्तार

लंदन। ब्रिटेन में एक ‘होम केयर’ एजेंसी के निदेशक बेनॉय थॉमस को उन भारतीय प्रवासियों को अवैध रूप से नौकरी पर रखने के आरोप में ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई। जांच में पाया गया कि थॉमस ने 2017-18 के बीच 13 भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में काम करने का अधिकार न होने के बावजूद ‘ए क्लास केयर रिक्रूटमेंट लिमिटेड’ के माध्यम से देखभाल सहायक के रूप में नियुक्त किया।

ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस’ (CPS) के अनुसार, थॉमस ने जानबूझकर आव्रजन कानूनों का उल्लंघन किया। CPS की स्पेशलिस्ट प्रॉसिक्यूटर केटी सैमवेज़ ने कहा कि थॉमस ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध तरीके से प्रवासियों को रोजगार दिया।

थॉमस को जुलाई में लुईस क्राउन कोर्ट में दोषी ठहराया गया और शुक्रवार को सजा सुनाई गई। साथ ही उसे अगले आठ साल तक कंपनी के निदेशक पद पर नियुक्त होने से अयोग्य घोषित किया गया। थॉमस 2007 में भारत से कानूनी तौर पर ब्रिटेन आए थे और 2012 में ब्रिटिश नागरिक बने थे।

ब्रिटेन में होम केयर एजेंसी बुजुर्गों, बीमार और दिव्यांग लोगों की देखभाल करती है और प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं को प्रदान करती है, जो चिकित्सकीय और गैर-चिकित्सकीय दोनों प्रकार की सहायता दे सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.