पंजाब। रेल यात्रियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में 10 से 30 मिनट तक बदलाव किया है। यात्रियों को यात्रा योजना बनाने से पहले समय की पुष्टि करने की सलाह दी जा रही है।
दिसंबर से 13151 कोलकाता टर्मिनल-जम्मूतवी एक्सप्रेस और 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस का समय बदल जाएगा। 10 दिसंबर से 64566 सहारनपुर-मुरादाबाद, 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और 64565 मुरादाबाद-सहारनपुर की ट्रेनें समय में संशोधित होंगी।
13 दिसंबर से 14628 अमृत भारत एक्सप्रेस (छेहाटा-रुद्रकी) और 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस के समय बदले जाएंगे। वहीं, 15 दिसंबर से 22423 गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव लागू होगा।
रेल अधिकारियों ने बताया कि बदलाव 10 से 30 मिनट के हैं और बिना पूर्व सूचना के भी समय में परिवर्तन संभव है। इसलिए यात्रा से पहले समय की पुष्टि करना जरूरी है।