Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा पुलिस जवान की आत्महत्या से होडल क्षेत्र में सनसनी फैली

पलवल। हरियाणा पुलिस के एक जवान ने होडल थाना क्षेत्र के भुलवाना स्थित चमेली वन रोड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजकुमार मूल रूप से हसनपुर के अतवा गांव का निवासी था और नूंह जिले में तैनाती के दौरान डीएसपी फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह के रीडर के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन वर्षों से नूंह में सेवा दे रहा था। सोमवार रात राजकुमार ने चमेली वन रोड पर एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

मंगलवार सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतारकर उसकी तलाशी ली, जिसमें हरियाणा पुलिस का पहचान पत्र मिला। इससे उसकी पहचान राजकुमार के रूप में पुख्ता हुई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.