Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में जजपा नेताओं की सिक्योरिटी हटने से मचा हड़कंप

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के आठवें स्थापना दिवस के बाद हरियाणा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जींद के जुलाना में हुई बड़ी रैली के केवल दो दिन बाद ही राज्य सरकार ने जजपा नेताओं की सुरक्षा वापस लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को करीब आधा दर्जन नेताओं की सुरक्षा हटाने का फैसला लिया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराज़गी का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, जिन नेताओं की सुरक्षा हटाई गई है, उनमें कुछ को पहले जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं और उन पर हमले तक हुए थे, जिसके बाद उन्हें Y और Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। अब सुरक्षा वापस लेने के निर्णय के पीछे कई राजनीतिक कारणों की चर्चा हो रही है।

माना जा रहा है कि यह कदम जजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा कार्यवाहक डीजीपी ओपी सिंह के बयान पर उठाए गए सवालों के बाद सामने आया है। डीजीपी ने हाल ही में कहा था कि “थार और बुलेट पर चलने वालों का दिमाग सटका हुआ होता है।” इसके जवाब में दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय नेताओं की बुलेट और थार पर बैठी हुई तस्वीरें पोस्ट करते हुए पूछा था कि फिर इनके बारे में क्या राय होगी? जुलाना रैली में भी दुष्यंत चौटाला थार में बैठकर पहुंचे थे, जिसे एक महिला कार्यकर्ता चला रही थी।

बुधवार को जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है, उनमें जजपा यूथ विंग अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला के ससुर और पूर्व एडीजीपी परमजीत सिंह अहलावत, गायक और गुरुग्राम से लोकसभा प्रत्याशी रह चुके राहुल फाजिलपुरिया तथा सोहना से चुनाव लड़ चुके विनेश गुर्जर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद राहुल फाजिलपुरिया की सुरक्षा को लेकर जजपा ने सरकार से शिकायत भी की थी।

उधर, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा हटाने का निर्णय एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है और खतरे के स्तर की समीक्षा के बाद ही यह कदम उठाया गया है। हालांकि जजपा नेताओं ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जजपा नेताओं की सुरक्षा में की गई कटौती ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। स्थापना दिवस रैली की भव्यता और बढ़ते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह फैसला आने वाले दिनों में और भी राजनीतिक विवाद खड़ा कर सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं के ऐतिहासिक चैहड़ दंगल में विकास योजनाओं की सौगात, मंत्री राजेश धर्माणी ने की अहम घोषणाएं

Summer express/ बिलासपुर-: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं के प्रसिद्ध चैहड़ दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

Summer express/पलवल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी:बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

Summer express/करनाल,: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचा...

हरियाणा में तह-बाजारी दुकानदारों को मिला मालिकाना हक

Summer express,अंबाला— हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से तह-बाजारी दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। स्वामित्व योजना के तहत अम्बाला छावनी के कई दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक मिल गया है और रजिस्ट्रियां भी पूरी कर दी गई हैं। इस कदम से वर्षों से किराए पर दुकान...

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.