Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में बन रहे PGI सैटलाइट सेंटर का निर्माण बाधित…अटका करोड़ों का प्रोजेक्ट

Una, Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में केंद्र सरकार द्वारा बनाया जा रहा पीजीआई सैटलाइट सेंटर का निर्माण बीते कुछ समय से बाधित चल रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रोजेक्ट सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के बकाया भुगतान के कारण धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने आज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।

सत्ती ने निरीक्षण के बाद मीडिया को बताया कि परियोजना के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की 14 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई थी। इसमें से लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपये प्रदेश सरकार को जारी करने थे, लेकिन तीन साल के कार्यकाल में सरकार अब तक केवल 1 करोड़ रुपये ही रिलीज कर पाई है। समय पर राशि न मिलने से ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो पा रहा, जिसका सीधा असर निर्माण कार्य पर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी उठाया था। आईपीएच मंत्री ने प्रश्न का उत्तर मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया था, जिस पर मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में राशि का प्रावधान करने की बात कही थी। बावजूद इसके अब तक बकाया राशि जारी न होने से परियोजना में देरी होना तय है। सत्ती ने आरोप लगाया कि महज 3.50 करोड़ रुपये की देरी के चलते करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की गति थम गई है।

सत्ती ने प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मांग की है कि एसटीपी के लिए जो बकाया भुगतान लंबित है, उसे तुरंत जारी किया जाए, ताकि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा हो सके और जनता को इसका लाभ मिल सके।उन्होंने बताया कि बरसाती पानी परिसर में घुसने से नुकसान भी हुआ है, जिसका नया एस्टीमेट तैयार कर भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि अगले माह सांसद अनुराग ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। भाजपा विधायक ने आशा जताई कि कार्य में तेजी आने के बाद ऊना के लोगों को उपचार के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा और पीजीआई स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं यहीं उपलब्ध होंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.