Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरकार ने मंजूर की नई पीओएस मशीनें, राशन प्रणाली हाईटेक

चंडीगढ़ | हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नए साल से राज्य में राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह हाईटेक बनाने जा रहा है। हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीसीसी) ने नई 5जी पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों की मंजूरी दे दी है, जिनमें फेस रीडिंग, फिंगरप्रिंट स्कैनिंग, आइरिस स्कैनिंग और ई-वजन माप जैसी उन्नत सुविधाएं शामिल होंगी। इस बदलाव के साथ सरकारी राशन वितरण प्रक्रिया पहले से अधिक पारदर्शी और सुरक्षित हो जाएगी।

पुराने सिस्टम की तुलना में यह नई तकनीक काफी आधुनिक होगी। अब तक राशन डिपो पर 2जी मशीनें इस्तेमाल की जा रही थीं, जिनका किराया 1250 रुपये प्रति माह था। लेकिन नए सिस्टम में सरकार का खर्च मॉडल बदला है, जिसके तहत अब प्रति कार्डधारक 3.25 रुपये किराया सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस हाईटेक सिस्टम पर सरकार को हर साल करीब 10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय आएगा।

नई पीओएस मशीनें इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनों से भी सीधे जुड़ी होंगी। इससे लाभार्थी को मिलने वाले राशन का वजन स्वतः मशीन में दर्ज होगा और तुरंत ही रसीद भी निकल आएगी। रसीद में दिए गए राशन का पूरा विवरण होगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाएगी।

राशन वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सभी राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी रखी गई है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए पंचकूला में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जहां दो राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। यदि यह प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे प्रदेश के सभी डिपो में लागू किया जाएगा।

फिलहाल हरियाणा में 41 लाख राशन कार्डधारक हैं, जिनमें से 26 से 27 लाख लोग नियमित रूप से राशन प्राप्त करते हैं। प्रदेश में कुल 9500 राशन डिपो हैं, जिन्हें धीरे-धीरे नए तकनीकी सिस्टम से लैस किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस हाईटेक व्यवस्था से लाभार्थियों को समय पर उनका हक का राशन अधिक सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.