Facebook-f Youtube X-twitter

पंचकूला डॉक्टर हड़ताल: सरकार वार्ता के लिए आमंत्रित, हाईकोर्ट में मामला

पंचकूला  | पंचकूला समेत हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने वीरवार को डॉक्टरों से वार्ता करने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों की हड़ताल अब चौथे दिन में प्रवेश कर चुकी है और यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है, जहाँ आज सुनवाई होने वाली है।

सरकार ने की वार्ता की पहल

सरकार ने डॉक्टरों को दोपहर चार बजे वार्ता के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की तीन मुख्य मांगों पर सरकार ने बुधवार को सहमति भी जताई थी। इसके बावजूद हड़ताल जारी है और डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे सरकार से मीटिंग के बाद ही हड़ताल खत्म करने का निर्णय लेंगे।

पंचकूला में पुलिस का हस्तक्षेप और बहस

पंचकूला में स्थिति गंभीर होने पर पुलिस को डॉक्टरों के धरने को हटाने के लिए बुलाया गया। इस दौरान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन (एचसीएमसीए) के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई।

डॉ. ख्यालिया ने कहा कि डॉक्टर केवल सरकार के साथ बैठक और समाधान के बाद ही हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लेंगे।

मरीजों की परेशानियों पर हाईकोर्ट में याचिका

मरीजों और आम जनता की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अरविंदर सेठ ने इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत में इस हड़ताल और उससे जुड़े स्वास्थ्य संकट पर आज सुनवाई होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.