Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भलोडी पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने से बढ़ी परेशानी,उपप्रधान ने SDM को सौंपा ज्ञापन

Chamba, Manjur Pathan-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भलोडी पंचायत में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने से पूरे क्षेत्र में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल वर्ष 2013 में उस समय की ऑयल पंचायत का संपूर्ण रिकॉर्ड आगजनी की घटना में नष्ट हो गया था। बाद में प्रशासनिक पुनर्गठन के चलते यह पंचायत दो हिस्सों—ऑयल और भलोडी—में विभाजित कर दी गई। लेकिन रिकॉर्ड जल जाने के कारण वर्षों बाद भी दोनों पंचायतों के लोग जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए भटक रहे हैं।

इसी समस्या को लेकर सोमवार को भलोडी पंचायत के उपप्रधान लेख राज ने एसडीएम चुराह को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पंचायत में बच्चों और बुजुर्गों के जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिससे आधार कार्ड, स्कूल एडमिशन और कई सरकारी लाभों में दिक्कत आ रही है। इसी प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने से लोगों को बैंक, बीमा और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में परेशानी उठानी पड़ रही है।लेख राज ने कहा कि पंचायत के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। यदि किसी को जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना होता है तो उन्हें फार्म-10 भरने के बाद करीब 80 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ता है, जो पहाड़ी क्षेत्र में समय और खर्च दोनों की दृष्टि से अत्यंत कठिन है। उन्होंने मांग की कि प्रशासन भलोडी पंचायत में विशेष शिविर आयोजित करे ताकि वहीं पर प्रमाण पत्र बनाए जा सकें और लोगों को राहत मिले।दूसरी ओर, स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि रिकॉर्ड न होने की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी बाधा आ रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए और पंचायत को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.