Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब पंचायत चुनाव: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, फील्ड गश्त तेज

जालंधर | राज्य में आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा कड़े कर दी है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने बताया कि राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कुल 44,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

चुनाव 14 दिसंबर को आयोजित होंगे और मतगणना के बाद 17 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को पेशेवर पुलिसिंग सुनिश्चित करने और चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुरक्षित और पारदर्शी हो।

कानून एवं व्यवस्था के विशेष डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला ने बताया कि राज्य के सभी सी.पी./एस.एस.पी. और रेंज डी.आई.जी. के साथ वर्चुअल बैठक में चुनाव ड्यूटी के लिए कम से कम 75 प्रतिशत पुलिस बल जुटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही, असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने, जनता में विश्वास बनाए रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

राज्य के 13,395 मतदान केंद्रों पर कुल 18,718 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें से 860 को अति-संवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील घोषित किया गया है। पड़ोसी राज्यों के डी.जी.पी. से भी पंजाब की सीमा से लगे क्षेत्रों में नाके लगाने का अनुरोध किया गया है।

डी.जी.पी. ने कहा कि सभी अधिकारी सक्रिय गश्त सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और राज्य में चुनावी माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक बना रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.