Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में कड़ाके की ठंड, 12-14 दिसंबर तक येलो अलर्ट

पंजाब। पंजाब में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने 12 से 14 दिसंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हिमालयी क्षेत्र प्रभावित

विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है, जो विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। पिछले 24 घंटों में पंजाब के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि (0.4 डिग्री) दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुँच गया है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम धुंध छाई रहने की संभावना है। रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

अदमपुर सबसे ठंडा, बठिंडा में दिन का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार ठंडा स्थान अदमपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बठिंडा में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने नागरिकों को धुंध के दौरान सड़क यात्रा में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण पर प्रभाव

बदलते मौसम का असर छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सीधे पड़ता है। खांसी, जुकाम, अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों वाले लोग इस समय विशेष रूप से संवेदनशील हैं। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है और नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

साथ ही विभाग ने सलाह दी है कि खुले वातावरण में लकड़ी, पत्ते, फसल अवशेष या कूड़ा-कचरा जलाने से बचें, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण बढ़ सकता है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.