Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समय पर मदद से कई जानें बचाईं, रवीन्द्र सिंह डोगरा को मिला राहवीर सम्मान

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र सिंह डोगरा को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की समय पर मदद करने के लिए केंद्र सरकार की राहवीर योजना के तहत सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) हमीरपुर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि रविन्द्र सिंह डोगरा इस सम्मान को प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश के पहले व्यक्ति बने हैं।

रविन्द्र डोगरा पिछले लगभग 10 वर्षों से अपने क्षेत्र बमसन में सड़क दुर्घटना पीड़ितों की बिना किसी स्वार्थ के सेवा कर रहे हैं। वे एम्बुलेंस के पहुंचने का इंतज़ार किए बिना अपने निजी वाहन से ही घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं, जिससे कई लोगों की जान समय पर उपचार मिलने से बच पाई। डोगरा बताते हैं कि उनका मकसद केवल मानव सेवा है, और यही उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित करता है।भारत सरकार का राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जान बचाने वाले नेक नागरिकों को बढ़ावा देने के लिए राहवीर योजना चला रहा है। इस योजना के तहत राहवीरों को ₹25,000 तक का वित्तीय पुरस्कार,  प्रशस्ति पत्र तथा मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 की धारा 134A के अनुसार कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाता है। इससे किसी भी राहवीर के खिलाफ दुर्घटना पीड़ित की मदद करने पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।

जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा नामांकन की जांच की जाती है। इस बार हमीरपुर से रविन्द्र सिंह डोगरा तथा उनके द्वारा सुझाए गए दो अन्य युवाओं के नाम चयनित किए गए।सम्मान प्राप्त करने के बाद रविन्द्र डोगरा ने केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को दुर्घटना के समय ‘गोल्डन आवर’ में तुरंत मदद के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि यही समय जीवन बचाने में सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने यह भी अपील की कि दुर्घटनास्थल पर वीडियो बनाने के बजाय घायल की सहायता को प्राथमिकता दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.