Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खनन माफिया की उलटी गिनती शुरू: पंजाब–हिमाचल की जॉइंट एक्शन टीम करेगी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Nurpur, Sanjeev-नूरपुर और इंदौरा क्षेत्र में लंबे समय से फैले अवैध खनन नेटवर्क पर अब निर्णायक प्रहार होने जा रहा है। पुलिस जिला नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि खनन माफिया के खिलाफ “ऐसी कार्रवाई होने वाली है, जिसकी कल्पना भी उन्होंने कभी नहीं की होगी।” उनके अनुसार अब तक जो खेल चलता रहा, वह अब समाप्त होने वाला है।

एसपी वर्मा ने बताया कि पंजाब की सीमा से लगे इलाकों में लंबे समय से बिना किसी भय के अवैध खनन हो रहा था। लेकिन अब हिमाचल और पंजाब पुलिस मिलकर एक संयुक्त रणनीति तैयार कर रहे हैं, जिससे माफिया का जाल दोनों ओर से टूट सके। यह पहला मौका होगा जब दोनों राज्यों की टीमें समन्वयित अभियान चलाएंगी। अधिकारियों का मानना है कि संयुक्त मोर्चा बनने के बाद माफिया के बचने के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे।आने वाले दिनों में पुलिस की विशेष निगाह चक्की और ब्यास खड्ड पर रहेगी। ये वही स्थान हैं जहाँ से रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और टिपर के माध्यम से खनन सामग्री निकाली जाती थी। अब इन क्षेत्रों में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

पुलिस टीम कई ऐसे गुप्त रास्तों की पहचान कर चुकी है जिनका उपयोग माफिया सीमापार खनन माल पहुंचाने में करता था। ड्रोन सर्विलांस बढ़ा दिया गया है, रात में गश्त तेज कर दी गई है और स्थानीय इंटेलिजेंस नेटवर्क को भी सक्रिय किया गया है।एसपी वर्मा ने आश्वासन दिया कि इस बार कार्रवाई न केवल त्वरित होगी, बल्कि पूरी तरह फुलप्रूफ भी होगी। संकेत साफ हैं कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर रेड, जब्ती और गिरफ्तारियाँ हो सकती हैं। जनता को उम्मीद है कि यह सख्त कदम क्षेत्र को अवैध खनन की समस्या से लंबे समय के लिए राहत दिलाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रकाश पर्व के लिए सजा श्री हरिमंदिर साहिब

अमृतसर| श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पर्व को लेकर स्वर्ण मंदिर को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया गया है। थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया से फूल...

पाकिस्तान जाने वाली धार्मिक यात्राओं के नियमों में बदलाव

समर न्यूज | अमृतसरऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले के बाद भारत-पाकिस्तान धार्मिक यात्राओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अब पाकिस्तान जाने वाले निजी प्रायोजित धार्मिक टूर पर रोक लगा दी गई है। सिख श्रद्धालुओं के लिए यात्रा एसजीपीसी और हरियाणा सिख...

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.