Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहालपूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

कहा- सराज में अभी भी सबकुछ अस्थाई तौर पर ही बहाल

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं। सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है। बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग घर से बेघर हो गए थे। अकेले सराज क्षेत्र में ही एक हजार करोड़ से अधिक के नुकसान का आंकलन किया गया था। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भी सराज के लोग अस्थाई सुविधाओं के साथ जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को अस्थाई तौर पर ही बहाल किया गया है। जरा सी बारिश होने पर सारी अस्थाई व्यवस्थाएं बंद हो जाती हैं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां तक की सरकार 2023 की आपदा के जख्मों को भी नहीं भर पाई है। 150 करोड़ की पानी की योजना अभी तक बंद पड़ी है जिससे तीन दर्जन पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।  जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कई बार सराज के हालातों का मुद्दा सदन के अंदर, बाहर, सीएम और डिप्टी सीएम के समक्ष उठाया, लेकिन किसी ने कोई सुध नहीं ली। उन्होंने सीएम और डिप्टी सीएम को इस वक्त सराज का दौरा करके हालातों का जायजा लेने को कहा, ताकि उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम को जनता की कोई परवाह नहीं है वह सिर्फ मस्ती में सरकार चलाने में ही व्यस्त हैं। लोगों से झूठे वादे करना, यही उनकी फितरत रह गई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद बेटे की मौत, बढ़ाल सड़क हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express/देहरा, गुलशन धनोहा -:कांगड़ा जिले के पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत जसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में सोमवार रात बेटी की शादी की रौनक थी और मंगलवार सुबह उसकी...

एल-नीनो का असर गहराया, जून 2026 बना देश के सबसे सूखे महीनों में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के प्रभाव का असर इस वर्ष भारत के मानसून पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। वर्ष 1927 से लेकर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तीसरा अवसर है, जब जून का महीना देश के लिए सबसे अधिक शुष्क महीनों में शामिल...

गुरदासपुर में सरपंच के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सदर थाना क्षेत्र के गांव चोड़ सिधवां में मौजूदा सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त...

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद सड़क पर प्रदर्शन… कांग्रेस बताए जनता को गुमराह क्यों किया?

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है। संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के...

661 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.