Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन को लेकर भाजपा का कांग्रेस सरकार पर हमला, जल्दबाजी में फैसले का लगाया आरोप

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -:हमीरपुर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह बन्याल ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन को लेकर निशाना साधा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार बिना सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी किए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है और कई आवश्यक सुविधाएं तथा व्यवस्थाएं अधूरी हैं।

विक्रम सिंह बन्याल ने कहा कि हाल ही में हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियों को चिन्हित किया गया और संबंधित अधिकारियों को उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके कुछ ही दिनों बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और उद्घाटन की घोषणा कर दी, जो जल्दबाजी में लिया गया निर्णय प्रतीत होता है।भाजपा मीडिया प्रभारी ने दावा किया कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भाजपा सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के पास इस विषय पर कोई अलग तथ्य हैं तो उन्हें सार्वजनिक करना चाहिए।बन्याल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लगातार सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की भूमिका पर सवाल उठाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज में अभी भी कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों और क्षेत्र के लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस दौरान विक्रम सिंह बन्याल ने मुख्यमंत्री पर नादौन में प्रस्तावित स्पाइस पार्क परियोजना को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्पाइस पार्क के लिए एमओयू साइन किए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक परियोजना धरातल पर दिखाई नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि विकास कार्यों को समय पर पूरा करने में विफल रही है। भाजपा ने सरकार से मेडिकल कॉलेज की सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के बाद ही उसका उद्घाटन करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेटी की विदाई के कुछ घंटों बाद बेटे की मौत, बढ़ाल सड़क हादसे से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express/देहरा, गुलशन धनोहा -:कांगड़ा जिले के पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत जसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी के गांव बढ़ाल में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। जिस घर में सोमवार रात बेटी की शादी की रौनक थी और मंगलवार सुबह उसकी...

एल-नीनो का असर गहराया, जून 2026 बना देश के सबसे सूखे महीनों में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के प्रभाव का असर इस वर्ष भारत के मानसून पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। वर्ष 1927 से लेकर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तीसरा अवसर है, जब जून का महीना देश के लिए सबसे अधिक शुष्क महीनों में शामिल...

गुरदासपुर में सरपंच के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सदर थाना क्षेत्र के गांव चोड़ सिधवां में मौजूदा सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त...

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद सड़क पर प्रदर्शन… कांग्रेस बताए जनता को गुमराह क्यों किया?

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है। संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के...

661 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.