Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नरघोटा हादसा: प्रशासन ने शुरू की व्यापक जांच, पीड़ित परिवार को मिलेगा पूरा मुआवजा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -: धर्मशाला के पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरघोटा में हुए सड़क हादसे में 30 वर्षीय अक्षय कोड़ा की मौत के मामले ने अब प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है। मृतक युवक के परिजनों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि हादसा चालक की लापरवाही, वाहन में तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुआ। साथ ही सड़क की बनावट, सुरक्षा व्यवस्था और डिजाइन का भी बारीकी से परीक्षण किया जाएगा ताकि वास्तविक कारण सामने आ सके।डीसी ने कहा कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा आपदा राहत नियमावली के तहत मिलने वाला पूरा मुआवजा भी नियमानुसार शीघ्र जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ा है।उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। यदि जांच में सड़क की डिजाइन या अन्य तकनीकी खामियां सामने आती हैं तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।हादसे के स्थान पर पर्याप्त साइन बोर्ड नहीं होने के कारण दुर्घटना होने संबंधी परिजनों के आरोपों पर उपायुक्त ने कहा कि यह भी जांच का हिस्सा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित विभागों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का असर गहराया, जून 2026 बना देश के सबसे सूखे महीनों में शामिल

Summer express, नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में सक्रिय एल-नीनो के प्रभाव का असर इस वर्ष भारत के मानसून पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। वर्ष 1927 से लेकर 2026 तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह तीसरा अवसर है, जब जून का महीना देश के लिए सबसे अधिक शुष्क महीनों में शामिल...

गुरदासपुर में सरपंच के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां सदर थाना क्षेत्र के गांव चोड़ सिधवां में मौजूदा सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त...

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद सड़क पर प्रदर्शन… कांग्रेस बताए जनता को गुमराह क्यों किया?

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है। संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के...

661 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। 661 करोड़ रुपये के चर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को जिला अदालत पंचकूला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमित शर्मा की अदालत में पेश किया गया, जहां से...

हिमाचल में बढ़ते आपदा संकट पर बोले पूर्व IFS अधिकारी, “बिना पर्यावरण संरक्षण के विकास बनेगा विनाश का कारण

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:  धर्मशाला में सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सोमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल के वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ अनियोजित विकास भी एक बड़ा कारण है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.