Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल | पलवल में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्ज यूनियन द्वारा एसई कार्यालय के सामने दो घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध जताया।
कर्मचारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को जल्द से जल्द पक्का किया जाए, जोखिम भत्ता दिया जाए और अन्य लंबित मांगों को तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 2 जुलाई को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई। यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह केवल सांकेतिक प्रदर्शन है।